नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि आंवला एक गुणकारी फल है। कुछ लोग तो इसे अपने घर में भी उगाते हैं। आंवला में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है और इसमें पाचन शक्ति को बढ़ाने की क्षमता होती है। स्वाद में यह थोड़ा खट्टा और कसैला होता है। लेकिन ये शरीर के होने वाले कई रोगों को समाप्त करता है। यहां तक कि शराब का सेवन करने से जो रोग हमारे शरीर में होते हैं वह भी समाप्त कर देता है।
सिर के रोगों में लाभदायक
अगर आपके सिर में किसी भी प्रकार की जलन रहती है तो आप आंवले के तेल को लगाएं। या आवंले के रस को भी जलन होते समय सिर में लगाने से तुरंत राहत मिलती है। आपके सिर में खून के दौरे और रक्त संचार में आंवला का सेवन वृद्धि करता है। जिसका फायदा यह होता है कि आपके बाल मजबूत होकर काले लंबे और घने हो जाते हैं। इसके साथ ही आंवला आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ा देता है।
शराब से होने वाले रोगों में
अगर आप प्रतिदिन शराब पीते हैं और शराब अधिक मात्रा में पीते हैं तो आपके शरीर में कई रोग पैदा हो जाते हैं। कुछ रोग ऐसे भी होते हैं जिनमें किसी प्रकार की कोई दवा भी काम नहीं करती है तो आप इसका इलाज आंवले के माध्यम से करते हैं। इसके लिए आप आंवला की मात्रा से दोगुनी मात्रा मिश्री मिलीाकर जल के साथ उपयोग करें। नियमित रूप से ऐसा करने पर शराब से होने वाले सभी रोगों में लाभ प्राप्त होगा।
दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon