.

गुस्से को कम करने के अचूक उपाय

नमस्कार मैं हूं आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि आज के समय में हर इंसान को छोटी छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। और गुस्से में कई बार हम कुछ भी गलत कर बैठते हैं। कई बार गुस्सा आने के कारण हमसे कोई हमारा पुराना दोस्त बिछड़ जाता है तो कई बार गहरे रिश्ते भी खराब हो जाते हैं। जिस व्यक्ति को गुस्सा आता है वह भी थोड़ी देर बाद यह सोचता है कि मैने गलत किया है। लेकिन वह अपने गुस्से पर नियंत्रण कैसे करे। आज हम आपको इस बारे में उपाय बताएंगे।

गुस्से को नियंत्रित करने की जरूरत क्यों
अगर आपको बहुत अधिक गुस्सा आता है तो उसे नियंत्रित करने की जरूरत है। क्योंकि गुस्सा आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। वैसे तो आप एक लंबी सांस खींचने से भी इस पर नियंत्रण कर सकते हैं। क्योंकि इससे दिमाग को शंाति मिलती है। गुस्सा आने पर उसका आप कारण जानने की कोशिश करें। अगर आपने उसका कारण ढूंढ लिया तो काफी हद तक आप स्वयं उस पर नियंत्रण कर पाएंगे।

शांत होने पर क्या करें
जब आपका गुस्सा ठंडा हो जाए उस वक्त उसका कारण ढूंढना अगली बार के लिए काफी अच्छा होता है। आप इसके लिए अपने अच्छे दोस्तों या अपने परिवार के सदस्यों की सहायता भी ले सकते हैं। जब आपको पता चल गया कि गुस्सा क्यों आया तो उसका अच्छा सा समाधान ढूंढिये। और आप देखिये गुस्सा करने से आप खुद का ही नुकसान करते हैं।

गुस्सा करने का जीवन पर प्रभाव
अधिक गुस्सा करने से शारीरिक ओर मानसिक दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार इससे हमारी जीवन शैली भी बिगड़ जाती है। इसलिए आप गुस्से से बचने के लिए यह सोचें कि आपको आखिर गुस्सा आता क्यों है। जब भी आपको लगे कि आपको गुस्सा आ रहा है तो आप उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दें। फिर आप गुस्सा आने की वजह को भूल जाएंगे। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी।

आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon