.

सोयाबीन से होने वाले फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र। जैसा कि आप सब जानते हैं कि सोयाबीन को कई तरह से उपयोग किया जाता है। सोयाबीन की सब्जी भी बनाई जाती है और सोयाबीन का तेल भी सब्जी बनाने के काम आता है। सोयाबीन शरीर के लिए एक बहुत ही पौष्टिक पदार्थ है। ऐसा माना जाता है सोयाबीन खाने से कैंसर होने का खतरा भी टल जाता है। आज हम आपको सोयाबीन के फायदे बताएंगे।



प्राकृतिक प्रोटीन का खजाना
प्रोटीन शरीर के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। त्वचा नाखून बाल आदि कि रचना प्रोटीन से ही होती है। इसके अलावा दिमाग दिल मनुष्य शरीर के आंतरिक रचना में प्रोटीन के स्रोत सोयाबीन अंकुरित गेहूं चना मसूर मटर मूंगफली और कई प्रकार की दालों में सोयाबीन सर्वश्रेष्ठ प्रोटीन है।

हड्डियों को मजबूत करता है
सोयाबीन के सेवन से हड्डियों से संबंधित सभी रोग और हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाती है। सोयाबीन को अपनाकर हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। एक ऐसा भी रोग होता है जिसको अस्थिक्षारता कहते हैं। इसमें हड्डियां कमजोर होने लगती हैं क्योंकि कैल्शियम की कमी हो जाती है। सोयाबीन के सेवन से यह रोग भी समाप्त हो जाता है।

गठिया में लाभदायक
गठिया या जोड़ों के दर्द होने पर सोयाबीन के आटे की रोटी खाने की सलाह आयुर्वेद के चिकित्सक देते हैं। और सोयाबीन का दूध पीने से जोड़ों का दर्द दूर हो जाता है।

मधुमेह डायबिटीज में लाभदायक
सोयाबीन मोटे शरीर वालों के लिए तथा मधुमेह के रोगी के लिए अति उत्तम माना गया है। अगर आपको मधुमेह या डायबिटीज की समस्या है तो आप सोयाबीन की रोटी का सेवन करें। यह आपके लिए सबसे उत्तम है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडऩे के लिए आप हमें फॉलो करें।

1 comments:

सोयाबीन के फायदे ह्रदय रोग के लिए बहुत लाभदायक होते है. सोयाबीन में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है.


EmoticonEmoticon