.

अखरोट को गर्म दूध के साथ सेवन करने से होते हैं कमाल के फायदे

नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा की आप जानते हैं कि आप जानते हैं कि अखरोट के पेड बहुत ही सुन्दर और सुगन्धित होते हैं। सामान्य तौर पर इसकी दो प्रजातियां पाई जाती हैं। जंगली अखरोट के पेड़ दो सौ फीट की ऊंचाई तक हो जाते हैं। यह अपने आप ही उग आते हैं। इसके फल का छिलका मोटा होता है। और जिन अखरोट की खेती की जाती है वह अधिकतम ९० फीट तक ही ऊंचे हो पाते हैं। और इसके फलों का छिलता पतला होता है। इन्हीं को हम कागजी अखरोट कहते हैं। वैसे तो अखरोट ह्रदय को कोमलता प्रदान करता है। इसके अलावा भी इसके बहुत फायदे हैं। जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे।


दाद को मिटाने में लाभदायक
अगर आपको कोई शरीर पर दाद हो गया है तो आप सुबह सुबह बिना मंजन किए कुल्ला किए पांच से दस ग्राम अखरोट की गिरी को मुंह में चबा कर अंदर ही अंदर लेप करें। कुछ ही दिनों में आपका दाद मिट जाएगा।

कब्ज और दस्त में इलाज
अखरोट के छिलकों को उबाल कर पीने से दस्त में राहत मिलती है और अखरोट को पीस कर पानी के साथ मिलाकर नाभी पर लेप करने से मरोड या दस्त बंद हो जाते हैं। अखरोट के छिलकों को पानी के साथ पीस कर पेट की नाभी पर लगाने से दस्त या मरोड तुरंत बंद हो जाते हैं।

दर्द व सूजन में राहत देता है
किसी भी कारण या चोट या सूजन पर अखरोट के पेड़ की छाल का लेप करने से शरीर के उस भाग पर लगाएं जहां चोट का प्रभाव हुआ है। इससे सूजन जल्द ही कम हो जाती है।

पेट में कीड़े हो जाने पर
अखरोट को गर्म दूध के साथ सेवन करने से बच्चों के पेट में मौजूद कीड़ें मर जाते हैं। तथा पेट दर्द में बहुत आराम मिलता है। इसलिए जब भी बच्चा पेट में दर्द चिल्लाए तो अखरोट और गर्म दूध उसे सेवन करने के लिए दें।

आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए मुझे फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon