नमस्कार मैं हूं योगी योगन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि बादाम के पेड आमतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक पाए जाते हैं। वैसे भारत में बादाम के पेड पाए जाते हैं इसके पेड़ काफी बड़े होते हैं। बादाम कडे और मीठे दोनों प्रकार के होते हैं। बादाम को तेल भी निकाला जाता है। बादाम खाने से हमारे शरीर में कई तरह के फायदे होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे।
दांतों का मंजन बनाने में
अगर आप अपने दांतों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो बादाम के छिलकों को जलाकर उसमें नमक मिलाकर दांतों पर रगड़ें। कुछ ही दिनों में आपके दांत साफ और चमकीले हो जाएंगे। सुगन्ध के लिए आप इसमें पिसी हुई इलायची भी मिला सकते हैं।
सिर का दर्द का उपाय
अगर आप को सिर दर्द की अधिक समस्या रहती है तो बादाम और केसर को देसी गाय के घी में मिलाकर सिर में लगाना चाहिए। या बादाम ओर घी को दूध में मिलाकर सिर में भी लगान चाहिए। इससे सिर का दर्द बहुत ही जल्दी ठीक हो जाता है। बादाम और दूध केा कपूर में पीसकर मस्तक पर उसका लेप करने पर दर्द जल्द समाप्त हो जाता है।
बादाम की खीर के फायदे
बादाम की खीर को खाने का सही तरीका यह है कि बादाम को रात के समय गर्म पानी में भिगो दें। सुबह इसके छिलके निकाल कर बारीक दूध में मिला दें। दूध को उबाल कर खीर बनाएं। इसे अधिक नही उबालें। अन्यथा इसके पाचक तत्व समाप्त हो जाते हैं। यह खीर पाचक होती है। दिमाग की कमजोरी सिरदर्द के लिए लाभदायक होती है। लेकिन इसका सेवन ४० ग्राम से अधिक नहीं करें।
यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर यह वीडिय़ो पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon