.

फायदे के साथ नुकसान भी करता है गन्ने का रस

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा की आप जानते हैं कि गर्मियों का मौसम चल रहा है। इन दिनों में बाजार में गन्ने के रस की दुकानें आपको जगह जगह देखने को मिल जाएंगी। इस मौसम में सभी लोग गन्ने का रस पीना पसंद करते हैं। स्वाद में यह रस मीठा होने के साथ साथ लू लगने से तो बचाता ही है इसके अलावा इसके शरीर में और भी कई फायदे होते हैं। जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते हैं। आज मैं आपको उन्हीं लाभों के बारे में बताऊंगा।




हिचकी में तुरंत देता है राहत
अगर आपको कभी हिचकी आए और पानी पीने के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले तो आप करीब दस से पंद्रह बूंद गन्ने का सिरका ताजे पानी में मिलाकर पी लें। या फिर गन्ने के रस को पानी में मिलाकर पिएं इससे हिचकी तुरंत समाप्त हो जाएगी। वैसे अकेला गन्ने का रस भी हिचकी को समाप्त कर देता है। अगर आपको हिचकी की समस्या बहुत ज्यादा है तो आप एक गन्ना लें और चाकू से बीच से काट लें छोटी इलायची को पीसकर इस बुरक लें और फिर इसका रस निकालकर पिएं।
त्वचा के सभी रोगों को करता है समाप्त
गर्मियों के दिनों में त्वचा के रोग होना आम बात है। दाद खाज खुजली वैसे तो यह रोग बहुत छोटे होते हैं लेकिन इनसे होने वाली परेशानी आपको काफी दुविधा में डाल देती है। इसलिए गर्मियों में भोजन करने के बाद गन्ने का रस जरूर पीना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको त्वचा के रोग नहीं होंगे।
मूत्र रोग एवं मानसिक रोग में लाभदायक
गन्ने के रस में लगभग दो से तीन ग्राम कुटकी के चूर्ण को मिलाकर फिर इसे दूध में मिलाकर इसे पीने से पागलपन या मानिसिक विकार का रोगी ठीक होने लगता है। वहीं गन्ने का रस पीने से मूत्राश्य में जमा पथरी बाहर निकल जाती है और पेशाब में होने वाली जलन भी समाप्त होती है। पथरी होने के कारण जो पेशाब में रुकावट होती है वह भी समाप्त हो जाती है।
इस तरह गन्ने का रस हो सकता है हानिकारक
अगर गन्ने का रस पिया जाए तो एक बात ध्यान रखें कि यह पित्त और कफ बढ़ाता है। और आयुर्वेद के अनुसार सभी बीमारियां वात पित्त और कफ के बढऩे से ही उत्पन्न होती हैं। अगर इस रस में जौ मिलाकर पिया जाए तो शरीर के लिए बहुत ही नुकसान दायक है। ऐसा करने से आपको दस्त भी लग सकते हैं। वैसे दूध गन्ने के रस के सभी दोषों को दूर कर देता है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें। धन्यवाद।


EmoticonEmoticon