.

सेब का रस पीने से होने वाले फायदे जानकार आप हैरान जाएंगे

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र। जैसा कि आप सब जानते हैं कि सेब एक ऐसा फल है जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर रोज एक सेब का सेवन किया जाए तो आपको किसी भी प्रकार का कोई रोग नहीं होगा। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सेब के रस से भी हमारे शरीर को काफी फायदे होते हैं। आज मैं आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताऊंगा।


लम्बे समय के जुकाम को समाप्त करता है
अगर आपको लंबे समय तक जुकाम रहता है तो आपको बता दें कि कमजोर दिमाग होने के कारण भी सर्दी जुकाम बना रहता है। और ऐसे रोगी को जुकाम की दवाओं सेवन से भी कोई लाभ नहीं होता है इसलिए इसको समाप्त करने के लिए भोजन से पहले छिलके सहित एक सेब खाना चाहिए और सेब के रस का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। दिमाग की कमजोरी दूर होकर आपका जुकाम भी दूर हो जाएगा।

खांसी को समाप्त करता है
खांसी होने पर पके हुए सेब को एक गिलास रस निकाल कर उसमें स्वाद के अनुसार मिश्री मिलाकर कुछ दिनों तक सुबह के समय पीने से वर्षों पुरानी खांसी भी समाप्त हो जाती है। इसके अलावा मानसिक रोग कफ टीबी आदि में भी सेब का रस व मुरब्बा खाने से काफी राहत मिलती है।

भूख नहीं लगने पर
अगर आपको भूख नहीं लगती है और शरीर इस वजह से कमजोर हो गया है तो एक गिलास सेब का रस मिश्री मिलाकर तीन माह तक लगातार पीते रहें। इससे आपको काफी मात्रा में भूख लगने लगेगी। खट्टे सेब के रस में अगर आटा गूंथ कर उसकी रोटी बनाकर खाएंगे तो बहुत ही अधिक फायदेमंद होगा।

लिवर और आंतों के रोगों में फायदेमंद
लिवर के रोगों में सेब खाना बहुत ही लाभप्रद है। इससे लिवर को ताकत मिलती है। इसके अलावा आंतों में घाव या सूजन होने पर अगर आप सेब का रस लगातार पीते रहते हैं तो आंतों के इस रोग में काफी आराम मिलता है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडऩे के लिए आप हमें फॉलो करें।


EmoticonEmoticon