.

अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से होते हैं कमाल के फायदे

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि अंगूर को फल के रूप में खाया जाता है। अंगूर कई तरह के होते हैं। अंगूर हमारे शरीर में कई तरह के रोगों को समाप्त करने की क्षमता रखते हैं। आज मैं आपको अंगूर से होने वाले फायदे बताऊंगा।


माइग्रेन का उपचार
अगर आप को माइग्रेन की समस्या है तो पके हुए अंगूर से रस निकाल कर नियमित रूप से पीने से समाप्त हो जाएगी। सुबह सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर का रस पीना शुरू कर दीजिये। वैसे इसके अलावा आप पूरी नींद लें क्योंकि कम सोना और पाचन में कमी होना ये भी माइग्रेन के कारण हैं। लेकिन अगर आप अंगूर का ज्यूस नियमित रूप से पिएंगे तो ये बीमारी सही हो जाएगी।

थकान को दूर करता है
अगर आप नियमित रूप से अंगूर का जूस पीते हैं तो आपके शरीर में आयरन और मिनरल की मात्रा में कभी कमी नहीं आती है। जिससे थकान दूर रहती है। लेकिन महिलाओं में एनिमिया की समस्या आम हो गई है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को अंगूर का जूस नियमित रूप से पीना चाहिए। क्योंकि इससे आयरन की पूर्ति होती है। अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी खून की कमी पूरी हो जाती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
अगर आप अपनी त्वचा को हैल्दी रखना चाहते हैं तो इसमें अंगूर खाना काफी लाभदायक होता है। क्योंकि अंगूर में काफी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इनफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन भी त्वचा के लिए लाभदायक हैं।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट बॉक्स में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon