.

सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर लगाने से होते हैं चमत्कारिक फायदे

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र। जैसा कि आप सब जानते हैं कि सरसों का तेल सब्जी या पकवान को तलने के काम में लिया जाता है। लेकिन सरसों के तेल के साथ कई तरह के प्रयोग कर के बहुत से रोगों को समाप्त किया जा सकता है। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे।

दर्द व सूजन को समाप्त करता है
पचास एमएल सरसों के तेल में पांच ग्राम कपूर मिलाकर दर्द होने वाली जगह पर मालिश करने से दर्द में काफी हद तक फायदा होता है।

गैस को करता है समाप्त
अगर आपको पेट में गैस बनती है तो आप गैस बनने के उपरांत अपनी नाभि में सरसों के तेल से चारों ओर मालिश कीजियेगा। इससे पेट की गैस बाहर होकर आपको आराम मिलेगा।

पैर फट जाएं तो
सर्दियों के मौसम में अगर आपके पैर फटते हों तो उन पर सरसों का तेल लगाकर ऊपर से पिसी हुई हल्दी लगाकर सो जााएं। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने पर आपके फटे हुए पैर बिल्कुल ठीक हो जाते हैं।

खांसी को करता है दूर
सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर अगर आप अपनी छाती पर हल्के हाथों से उसे कुछ देर तक मलते हैं तो आपका कफ आसानी से निकल जाता है और खांसी भी कम हो जाती है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडऩे के लिए आप हमें फॉलो करें।


EmoticonEmoticon