नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगेन्द्र योगी जैसा कि आप जानते हैं कि धूप में आपके चेहरे पर सावंवला पन आ जाता है क्योंकि अधिक धूप में घूमने से त्वचा में पानी की कमी आती है तो आप ऐसे में अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रख सकते हैं।
टमाटर का करें इस्तेमाल
अगर आपके चेहरे पर भी सांवलापन आ गया है तो आप लाल रंग के टमाटर या अंगूर के रस को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर तक लगा रहने दें। इससे सांवलापन दूर हो जाता है।
खीरे का करें इस्तेमाल
चेहरे के सांवलेपन को कम करने के लिए आप एक खीरे के टुकड़े को आधा लीटर पानी में उबालें। और जब तक उबालते रहें जब तक पानी आधा न हो जाए। इस पानी से चेहरा धोएं। नियमित रूप से इस उपाय को करने से राहत मिलती है।
चावल का करें इस्तेमाल
चेहरे पर निखार लाने के लिए सफेद चावल को पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद उस पानी से चेहरे को नियमित रूप से धोएं। इससे चेहरे की झाइयां कालापन समाप्त होकर रंग साफ और सुंदर हो जाता है।
दोस्तों आपको जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडऩे के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon