नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र। जैसा कि आप सब जानते हैं कि शहद प्रकृति का अनमोल वरदान है। मधुमक्खियां फूलों के पराग को चूस कर एक जगह एक प्रक्रिया द्वारा एकत्र करती हैं जिससे शहद का निर्माण होता है। छोटी मधुमक्खी का शहद ही शरीर के लिए लाभदायक है। आज हम आपको बताएंगे शहद से कौन कौन से फायदे हमारे शरीर में होते हैं।
पेट दर्द में आरामदायक
अगर आपको किसी भी कारण पेट दर्द है तो आप एक चम्मच शहद ठंडे पानी में मिलाकर सेवन करें इससे पेट दर्द में आराम मिलता है। रात्रि को सोते समय एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी सुबह आपका पेट पूरी तरह साफ हो जाता है।
दस्त में लाभदायक
अगरआपको दस्त की समस्या हो गई है तो आप सौंफ धनिया और जीरा को मिलाकर पीस कर एक चूर्ण तैयार कर लें। और दिन में कई बार शहद के साथ चाटें। इसके अलावा आप अनार दाना चूर्ण को भी शहद के साथ चाट सकते हैं। उससे भी दस्त समाप्त हो जाते हैं।
भूख न लगना
सौंठ कालीमिर्च पीपल सेंधा नमक इन चारों को मिलाकर पीस लें और चूर्ण तैयार कर लें। और आधा चुटकी चूर्ण को एक चम्मच शहद के साथ दिन में तीन बार सेवन करें। अगर आपको फिर भी भूख लगना शुरू नहीं होता है तो आप दो काली मिर्च और दो लौंग को पीसकर शहद के साथ दिन में तीन बार चाट लें। आपको भूख लगना शुरू हो जाएगी।
जुकाम की रामबाण दवा
जुकाम होने पर शहद और अदरक का रस बराबर मात्रा में मिलाकर सुबह शाम पीने से जुकाम समाप्त हो जाता है और भूख भी बढ़ जाती है इसके अलावा २५० एमएल दूध में दो चम्मच शहद और आधा चम्मच मीठा सोड़ा मिलाकर सुबह शाम पिएं तो जुकाम के साथ फ्लू भी ठीक हो जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि दूध गुनगुना होना चाहिए और इसको पीने के बाद पसीने आने पर रोगी को हवा नहीं लगने देना चाहिए।
आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon