.

घुटनों का दर्द का असरदार घरेलु उपाय

दोस्तों मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा की आप जानते हैं कि आज के समय में दूषित खान पान होने के कारण और गलत दिनचर्या के कारण जवानी में भी कुछ लोगों के घुटनों में दर्द रहने लगा है। घुटना हमारे शरीर का सबसे बड़ा जोड़ है। इस जोड़ में चार हड्डियां पंद्रह मासपेशियां और एक कार्टीलेज होती है। दिनभर में चलने फिरने में उठने बैठने में नीचे ऊपर चढऩे में हर काम में घुटनों पर ही जोर पड़ता है। यह रोग पुरुषों से अधिक महिलाओं में पाया जाता है। कई बार इसका दर्द असहनीय भी हो जाता है। आज हम आपको इससे निवारण के लिए कुछ घरेलु उपाय बताएंगे।

ठंडा सेक करना फायदेमंद
कई बार आयुर्वेद के डॉक्टर या फिर अंग्रेजी चिकित्सक दोनों ही दर्द से राहत के लिए ठंडा सेक करने की सलाह देते हैं। यह तरीका सबसे सरल भी है और प्रभावशाली भी है। इससे रक्त वाहीनियां कस जाती हैं और इस जोड की सूजन भी कम होती है। इसके लिए एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटें और बीस मिनट दर्द के स्थान पर सेंक करें। यह उपाय दिन में तीन चार बार करें।

अदरक का उपयोग
जोड़ों के दर्द से मांसपेशियों में तनाव हो जाता है। गठिया के कारण भी जोड़ों में अधिक दर्द रहता है। दोनों ही समस्याओं में अदरक काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप आधा गिलास पानी में अदरक का टुकड़ा लेकर दस से बारह मिनट उबालें और इसमें ठंडा कर नींबू का रस और शहद मिला लें। इसे रोज पिएं दर्द में आराम मिलेगा। अदरक के तेल की मालिश भी दर्द के स्थान पर करें।

नींबू का करें प्रयोग
गठिया में नींबू भी काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। जो गठिया के यूरिक एसिड क्रिस्टल को समाप्त कर देता है। इसके लिए एक नींबू के कई टुकड़े करें और किसी सूखे कपड़े में डालकर गर्म तिल के तेल में डुबो दें। और फिर यह कपड़ा पंद्रह मिनट के लिए दर्द के स्थान पर रखें दिन में दो तीन बार करने पर दर्द पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा।इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon