.

गर्म पानी पीने के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

नमस्कार मैं हूं आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। लेकिन ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी पीना शरीर में किसी अमृत के रूप में काम करता है। गर्म पानी पीने से स्वास्थ्य के साथ साथ हमारी त्वचा का रंग भी निखर जाता है। अगर कोई व्यक्ति पानी को हमेशा थोड़ा सा गर्म कर के पिएगा तो ना वो कभी मोटा होगा और न ही कभी कब्ज का रोगी बनेगा। आज हम बताएंगे गर्म पानी पीने के कितने फायदे हैं।



क्यों पीना चाहिए गर्म पानी
सामान्य तौर पर पानी जहां शरीर के लिए गुणकारी साबित होता है वहीं गर्म पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए औषधी का काम करता है। अगर गर्म पानी से नहाया जाए तो यह थकान मिटाने का सबसे अच्छा साधन है। इसके अलावा गर्म पानी सौंदर्य और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही गुणकारी है। यदि गर्म पानी में गुलाबजल डाल लिया जाए तो इसे धीरे धीरे नहाते वक्त शरीर पर डालें। इससे बहुत आराम मिलता है और शरीर में होने वाला दर्द तुरंत गायब हो जाता है।

गर्म पानी के विशेष फायदे
यदि आप दिनभर बहुत ज्यादा मेहनत का काम करते हैं और शाम को बुरी तरह थक जाते हैं तो आप अपने शरीर को हल्का महसूस करने के लिए शाम को गर्म पानी का सेवन करें। इससे आप अपने आप को तरोजाता महसूस करेंगे। इसके अलावा यह वजन कम करने और रक्त संचार को ठीक करने में भी सहायक है। गर्म पानी के साथ अगर नींबू और शहद मिलाकर पिया जाए तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

कुछ अन्य फायदे
ठंडा पानी जहां हमारे गुर्दों के लिए हानि पहुंचाने वाला माना जाता है वहीं पानी को गर्म करके पीना गुर्दों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि दोनों समय गर्म पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद अनावश्यक गंदगी जमा नहीं होती है। जोड़ों के दर्द में भी गर्म पानी पीने से राहत मिलती है। और कभी भी गठिया जैसी गंभीर बीमारी नहीं होती है। इसके अलावा यदि आप नियमित रूप से चाहे थोड़ी मात्रा में ही सही गुनगुने पानी का ही सेवन करेंगे तो बड़ी बीमारियां आपको नहीं होंगी।

आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon