.
Showing posts with label TECH. Show all posts
Showing posts with label TECH. Show all posts

अगर आप भी किसी एप लॉक में अपने फोटो छिपाकर रखते हैं तो इसे जरुर पढ़ें

नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगी योगेंद्र जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि आजकल गूगल प्ले स्टोर पर कई तरह की एप्लीकेशन देखने को मिल जाती है | जो यह दावा करती है कि वह आपके किसी भी पर्सनल डाटा को छुपा कर रखेगी | कई तरह की ऐप लॉक प्राइवेसी लॉक और अन्य तरह कि इस तरह की एप्लीकेशन उपलब्ध है | आप अपना कोई भी पर्सनल डाटा चाहे वह फोटो हो या वीडियो इन में छुपा कर रखते हैं तो आज कि यह पोस्ट आपकी आंखें खोल देगी |

इनका इस्तेमाल ना करें 

दोस्तों मैं आपको यह बता देना चाहता हूं कि आप अपने किसी पर्सनल डाटा को अगर इस तरह की किसी आप लोग में छुपा कर रखते हैं तो जाहिर सी बात है वह डाटा आपके लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होगा| आपको लगता है कि यह डाटा हमेशा के लिए सुरक्षित रहेगा तो यह आपकी गलतफहमी हो सकती है क्योंकि अगर आपका फोन एक बार चोरी हो गया या फॉर्मेट हो गया या किसी कारण से वह ऐप लॉक से डिलीट हो गई तो आपका वो डाटा कभी भी वापस नहीं आएगा क्योंकि कोई भी ऐसा सॉफ्टवेयर नहीं है जो उस डाटा को वापस ला सके इसलिए कभी भी अपने पर्सनल डाटा को इस तरह की एप्लीकेशन में छुपा कर ना रखें |

फिर क्या करें 

दोस्तों इससे अच्छा यह है कि आप अपने डेटा को अगर सुरक्षित रखना चाहते हैं तो फोटो और वीडियोस को एक फोल्डर में डाल ले और इस फोल्डर को ज़िप फाइल में कन्वर्ट कर ले| इसके बाद आप इस ज़िप फाइल में अपना कोई पर्सनल पिन डालकर लॉक कर सकते हैं | इसके बाद आप इस ज़िप फाइल को अपने गूगल ड्राइव पर अपलोड कर ले इससे यह फायदा होगा कि यह डाटा आपके पास हमेशा के लिए सुरक्षित रहेगा और जब भी इसकी जरूरत आपको पड़ेगी आप अपने गूगल ड्राइव से इस ज़िप फाइल को डाउनलोड करके अपना पासवर्ड डालकर ओपन कर सकते हैं| अगर मान लो आपके मोबाइल के गूगल ड्राइव से यह ज़िप फ़ाइल कोई चोरी कर भी लेता है तो भी वह लॉक रहेगी और आपका डाटा उस तक नहीं पहुंच पाएगा| किसी भी फोटो को सुरक्षित रखने के लिए यह सबसे अच्छी तरकीब है|

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को लाइक कीजिएगा और अपने दोस्तों में शेयर कीजिएगा| इसी तरह की अन्य ज्ञानवर्धक पोस्ट पढ़ते रहने के लिए आप हमें फॉलो करें धन्यवाद|

किसी भी एप्प लॉक का इस्तेमाल करने से पहले ये जानकारी होनी चाहिए

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र। जैसा कि आप जानते हैं कि हम अपने मोबाइल में कुछ ऐसे डाटा जैसे निजी फोटो या वीडियो रखते हैं जो किसी को दिखाना नहीं चाहते लेकिन हमेशा अपने पास रखना चाहते हैं इसके लिए हम ऐसे फोटोज को किसी एप्प लॉक या प्राइवेसी लॉक या हिडन एप्प में रखकर सेव कर देते हैं। इसके बाद आपका डाटा डिलीट हो जाता है फिर आप बहुत परेशान होते हैं। इसलिए आज हम कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आपके डाटा भी सुरक्षित रहेंगे और किसी को दिखाई भी नहीं देंगे।






क्या नहीं करें
दोस्तों यहां पर एक बात आपको स्पष्ट तौर पर समझ लेनी चाहिए कि कोई सी भी एप्प लॉक या प्राइवेसी एप्लीकेशन जो आपके फोटो या वीडियो को छिपाकर रखने की गारंटी देती है अगर उसमें से आपका डाटा एक बार डिलीट हो जाए तो फिर किसी भी तरकीब से नहीं आता है। इसलिए कभी भी इस तरह की एप्पलॉक का इस्तेमाल नहीं करें। कई बार यह होता है कि हमें फोन फोरमेट करना पड़ जाता है या फोन खराब होने के कारण मैकेनिक उसे रीसेट कर देता है ऐसे में आपका कीमतीडाटा समाप्त हो जाता है जो वापिस आना मुश्किल होता है। 

क्या करें
अगर आप अपना कोई फोटो या वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित भी रखना चाहते हैं और किसी को दिखाना नहीं चाहते तो एप्प लॉक की जगह गूगल ड्राइव जैसी क्लाउड स्टोरेज में सेव रख सकते हैं। इसके लिए आप एक फोल्डर बनाएं और सारे निजी डेटा इस फोल्डर में डाल दें और इस फोल्डर को क्लाउड स्टोरेज पर सेव कर दें। इसका पासवर्ड किसी से साझा नहीं करें। आपका डाटा हमेशा के लिए सुरक्षित रहेगा। 

अधिक सुरक्षा के लिए क्या करें
अगर आपका डाटा बहुत ही ज्यादा विशेष है तो आप जिस फोल्डर में डाटा को सेव करते हैं उस फोल्डर को जिप फाइल में कनवर्ट कर लें। इसके बाद जिप फाइल में लॉक लगा दें और इस जिप को किसी ड्राइव पर क्लाउड स्टोरेज में सेव कर दें। अब अगर आपका फोन खो जाए चोरी हो जाए टूट जाए या फोरमेट हो जाए तब भी आपका डाटा हमेशा के लिए सुरक्षित रहेगा और यह सबकी नजरों से भी बचा रहेगा।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

फेसबुक पर डाल रखा है मोबाइल नंबर तो आज ही कर दें डिलीट

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र। जैसा कि आप जानते हैं कि फेसबुक काफी पॉपुलर सोशल वेबसाइट है। जीवन में हम कुछ भी काम करें फेसबुक पर अपडेट करना नहीं भूलते। लेकिन अगर आपने फेसबुक पर अपना पुराना मोबाइल नंबर लिंक किया हुआ है तो उसे डिलीट कर दें। अब आप कहेंगे कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं। इसको विस्तार से जानने के लिए आपको पूरा आर्टीकल पढऩा पडेगा।

क्यों करें डिलीट
अगर आपने कोई नंबर पहले इस्तेमाल किया है और अब वह सिम या तो बंद हो गई है या खराब हो गई है तो आपको जानकारी होनी चाहिए कि उस नंबर को वह कंपनी कुछ समय बाद किसी और के नाम से जारी कर देती है। और वह आपके फेसबुक पर लॉगिन कर सकता है और पासवर्ड भी बदल सकता है। इसलिए अगर आपने यह गलती की हुई है तो अपने पुराने नंबर को डिलीट कर दें। 




साइबर क्राइम में इस्तेमाल
दुनिया की नजर में गलत काम लेकिन हैकर्स की नजर में कला के नाम से जाना जाने वाला कार्य साइबर क्राइम होता है। उपयोग कर्ता को अब यह सुविधा प्राप्त है कि अपने मुताबिक मोबाइल नंबर चुन सकता है। फेसबुक यूजर्स को नंबर ढूंढने की आजादी भी प्रदान करता है इसलिए यह पता लगाना अधिक मुश्किल नहीं है कि कोई नया नंबर फेसबुक अकाउंट से लिंक है या नहीं क्या पता यह नंबर आपका पुराने वाला नंबर हो इसलिए साइबर क्राइम करने वाला इसका इस्तेमाल आपके अकाउंट को क्षति पहुंचाने में कर सकता है। 

बचाव कैसे करें
बचाव करने के दो उपाय हैं। सबसे आसान उपाय तो यह है कि आज ही आप अपने फेसबुक अकाउंट से पुराना नंबर अगर लिंक किया हुआ है तो उसे डिलीट कर दें। इसके लिए आपको फेसबुक की सेटिंग्स पर जाकर नंबर को हटाना पड़ेगा। दूसरा तरीका यह है कि आप फोन के जरिये फेसबुक लॉगिन की पर्मिशन देते हैं तो इसमें एक वनटाइम पासवर्ड आता है। जिससे आपका अकाउंट सुरक्षित होता है यह वनटाइम पासवर्ड आप अपने नए नंबर पर सेट कर लें। 


दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

सोशियल वेबसाइट से होने वाले इन फायदों के बारे में जानकार आप चकित रह जाएंगे

दोस्तों मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा की आप जानते हैं कि आज का जमाना इंटरनेट का है। और इंटरनेट पर सबसे अधिक सोशीयल वेबसाइट पर लोग जुड़े हुए हैं। इससे आपके जानने वाले लोगों के अलावा नए लोग भी आपसे रोजाना जुड़ते हैं। जिन लोगों से विदेशों में फोन पर बात करना महंगा पड़ता है वहीं कई सोशियल वेबसाइट से आप उनसे फेस टू फेस वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। कुछ लोग इन साइटों पर पार्टनर भी ढूंढ लेते हैं। आज मैं बताऊंगा आपको कि सोशियल वेबसाइट पर जुड़कर हमें और क्या क्या फायदे हो सकते हैं।



संपर्क में रहना होता है सस्ता
कई बार व्यस्त रहने या फिर फोन का बिल अधिक आने के कारण आप लोगों से फोन पर कम बात कर पाते हैं। लेकिन सोशियल वेबसाइट से आप उनको कम पैसों में वीडियो कॉल के जरिये फेस टू फेस बात कर सकते हैं। कई बार हम अपने काम में रहने के कारण दोस्तों को फोन पर बात नहीं करते तो उनको इन साइट की मदद से मैसेज भेजते रहते हैं। ऐसा करने से हम एक दूसरे से जुड़े भी रहते हैं और हमारे समय की बचत भी होती है।

कई बार बिछड़े हुए दोस्त भी मिल जाते हैं
स्कूल के समय में हमारे कई मित्र बन जाते हैं। बाद में पढ़ाई पूरी करने के बाद सभी लोग अलग अलग जगह अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं। कुछ सालों बाद पता ही नहीं चलता कि कौन किस शहर में क्या कार्य कर रहा है। लेकिन सोशियल वेबसाइट पर वो सभी मिल जाते हैं और उनसे बात भी होने लगती है कई लोगों को तो अपने बचपन के वो दोस्त भी मिल जाते हैं जिनका कुछ अता पता नहीं होता है।

जीवन साथी की भी तलाश होती है
सोशियल वेबसाइट कुछ लोग अपने कार्य के लिए और व्यापार के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन्हीं साइटों की मदद से हमें अच्छा जीवन साथी भी मिल सकता है। वैसे देखा जाए तो इंटरनेट आज के जमाने में किसी को जीवन साथी बनाने के लिए एक बेहतर अध्यापक बन गया है। यहां हम सीख सकते हैं कि हमारा जीवन साथी का रहने का तरीका और लाइफ स्टाइल क्या है। क्योंकि सभी लोग अपने बारे में सोशियल वेबसाइट पर अपडेट करते रहते हैं।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा।इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें। धन्यवाद।
इन दो लोगों के साथ हुई नए तरीके से ऑनलाइन ठगी, आप कैसे बचें

इन दो लोगों के साथ हुई नए तरीके से ऑनलाइन ठगी, आप कैसे बचें

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि आजकल ऑनलाइन खरीददारी का चलन काफी अधिक बढ़ गया है। ऐसे में कुछ ऐसे भी ग्राहक सामने आए हैं जिनके साथ ऑनलाइन खरीददारी करते समय ठगी हुई है। आज मैं आपको दो व्यक्तियों के साथ हुई ठगी के बारे में बताऊंगा ताकि आप लोगों को जानकारी मिल सके कि यह ठगी किस तरह होती है और आप भविष्य में इस प्रकार की ठगी से बच सकें।

Third party image reference
पहला तरीका
महाराष्ट्र के रहने वाले एक व्यक्ति जिनका नाम राहुल बदला हुआ नाम है। उन्होंने फेसबुक पर एक ऑनलाइन शॉपिंग का विज्ञापन देखा और विज्ञापन के द्वारा लालच में आकर उसने ऑर्डर कर दिया। क्योंकि दो हजार रुपए का सामान सिर्फ पांच सौ रुपए में ही मिल रहा था। ऑर्डर करने के बाद उसको एक पैकेट कोरियर के द्वारा प्राप्त हुआ। जब उसने पैकेट खोला तो जिस सामान को विज्ञापन में दिखाया गया था उसकी जगह बहुत ही घटिया सामान प्राप्त हुआ। जिसकी कीमत सौ रुपए के आस पास भी नहीं थी। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों होता है। तो इसमें सबसे बड़ी गलती ग्राहक की ही है। उसने लालच में आकर एक ऐसी वेबसाइट से सामान मंगवाया जो वेबसाइट नई थी और उसका कोई अस्तित्व नहीं था।

Copyright Holder
दूसरा तरीका
आजकल आपके फोन पर एक कॉल आती है। जैसे ही आप कॉल को रिसीव करते हैं दूसरी तरफ से एक लडक़ी मधुर आवाज सुनाई देती है। वो लडक़ी कहती है कि एक नई वेबसाइट ऑनलाइन शॉपिंग के बाजार में आई है जो काफी अच्छे ऑफर दे रही है आपका नंबर चयन किया गया है। इसलिए आपको इस वेबसाइट की तरफ से दस हजार रुपए का फोन चार हजार रुपए में दिया जा रहा है। राजस्थान के निवासी समयदीन के पास भी एक ऐसा फोन आया और उसने फोन को मंगवा लिया। ऐसे में जैसे ही उसने फोन का पैकेट कोरियर के द्वारा प्राप्त किया उस पैकेट में एक प्लास्टिक का खिलौने वाला मोबाइल मिला और जिस वेबसाइट का नाम उस लडक़ी ने बताया था उस तरह की कोई वेबसाइट ही नहीं थी। कुछ दिनों बाद वह फोन नंबर भी बंद आने लगा। इस तरह की ठगी के नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।

Third party image reference
बचाव कैसे करें
दोस्तों आपको मैने ऑनलाइन खरीदारी में ठगी के दो नए तरीकों के बारे में बताया हो सकता है आपके पास भी इस तरह कोई कॉल आया हो। या फिर भविष्य में आपके पास कोई ऐसा फोन आए या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई लालच भरा विज्ञापन दिखे तो आप वहां से कुछ भी सामान मंगवाने से पहले यह जान लें कि जिस वेबसाइट के बारे में वहां बताया गया है वह कितनी पुरानी और कितनी भरोसेमंद है। दूसरी बात यहां पर ध्यान देने की यह है कि जब भी आपके पास कोई कॉल आता है और वो कहते हैं कि यह ऑफर सिर्फ आपके नंबर पर ही है तो यकीन नहीं करें। क्योंकि कोई भी कंपनी जब कोई ऑफर लांच करती है तो वह सभी ग्राहकों के लिाए समान रूप से करती है और उसका विज्ञापन भी बखूबी देती है। कोई भी कंपनी किसी एक व्यक्ति के लिए कोई ऑफर नहीं देती है। और अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग से होने वाली ठगी से बचना चाहते हैं तो आप लालच बिल्कुल नहीं करें। अगर कोई सेल या ऑफर सही होगी तो वो किसी भरोसेमंद वेबसाइट पर होगी और उसका पूरी तरह से विज्ञापन टेलीविजन पर भी किया जाएगा। आजकल तो समाचार पत्रों में भी विज्ञापन आते हैं। इसलिए आप इस तरह के कॉल और विज्ञापन के झांसे में आने से बच सकते हैं।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।

जिओ का नया फीचर फोन बुक करने से पहले ये जरुर पढ़े

नमस्कार मैं हूँ आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते है कि आज के समय में जिओ ने धूम मचा रखी है | हर किसी आदमी के पास आपको जिओ कि सिम मिल जाएगी | जिओ ने पहले पहले डेटा खूब फ्री इस्तेमाल करने को दिया बाद में सबसे सस्ते रिचार्ज उपलब्ध करवाए | अब जिओ ने अपना नया फीचर फ़ोन भी बाजार में उतारने कि घोषणा कर दी है इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि एक तरह से बिल्कुल मुफ्त में ही मिलेगा | दोस्तों लेकिन फोन के बारे अच्छी तरह समझने के बाद ये एक तरह से घाटे सौदा भी लगता है | आज मैं आपको बताऊंगा आखिर इस फोन को खरीदने में हमें किस तरह से नुकसान हो सकता है |



पूरी योजना क्या है 
इस योजना कि विस्तार से बात की जाए तो ऐसा बताया गया है कि आपको पहले ये फोन अगस्त में बुक करवाना पड़ेगा और  आपके हाथों में ये फोन सितम्बर के महीने आएगा | इस फोन कि कीमत 1500 रूपये रखी गयी है लेकिन कहा जा रहा है ये 1500 रूपये आपको 3 वर्ष के बाद जब आप इस फोन को जिओ को वापस करोगे तो वापस मिल जायेंगे इस तरह ये फोन आपको एक तरह से बिल्कुल मुफ्त में प्राप्त होगा | इसके अलावा इस फोन में जिओ कि सभी एप्प चलेगी और इसे साधारण टेलीविजन से जोड़ा सकेगा | इसके लिए अलग से रिचार्ज बनाये गये है जिनमे 153 रूपये मासिक के प्लान है |

इसकी गुणवत्ता पर भरोसा नहीं किया जा सकता
अगर आप इस फोन को बुक करवाने कि योजना बना रहे है तो पहले ये समझ ले कि ये मोबाइल लाइफ कम्पनी का है जो 3 साल तक वापस लौटाने की स्थिति में भी रहेगा ये सोचने वाली बात है | आपने अभी तक जो 3 से 5 हजार रूपये के लाइफ के स्मार्टफोन बाजार में बिक रहे है वो तो देख ही लिए होंगे कि उनकी गुणवत्ता कोई कोई खास नहीं तो ये फीचर फोन तो और भी सस्ता है इसलिए क्या ये तीन साल सही सलामत टिक पायेगा अगर नहीं तो 1500 रूपये तो वापस मिलने से रहे इसलिए ये फोन मुफ्त नहीं पड़ेगा |

प्लान भी है महंगे 
अभी जिओ स्मार्टफोन के लिए धन धना धन ऑफर में 399 रूपये में करीब तीन महीने के लिए इन्टरनेट और कॉल कि सुविधा दे रहा है | इस फोन में ये सुविधा 153 रूपये मासिक होगी जो आज के रिचार्ज से महंगी होने वाली है | जो लोग पहले फीचर फोन इस्तेमाल करते थे वो भी धीरे धीरे स्मार्टफोन खरीद रहे है | अब आप ही बताओ क्या वो लोग फिर से फीचर फोन का उपयोग कर पाएंगे तो ये फोन घर के उन लोगो के लिए सही हो सकता है जिन्हें सिर्फ कॉल के लिए ही जरुरत होती है आजकल के बदलते युग में युवाओं को ये फोन कंहा पसंद आने वाला है |

हॉटस्पॉट कि सुविधा नहीं है 
अगर आप सोच रहे है कि चलो कोई नहीं हम इस फोन को हॉटस्पॉट बनाकर ही इसका डेटा लैपटॉप या फिर किसी और जगह इस्तेमाल कर लेंगे तो आप ये समझ ले कि इसमें हॉटस्पॉट कि सुविधा नहीं है | अब ये आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप इस फोन कि खरीदोगे या नहीं मुझे कमेन्ट में जरुर लिखियेगा |

आपको ये जानकारी कैसी लगी जरुर बताइए अगर अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरुर कीजियेगा |इसी तरह कि पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करे धन्यवाद |

Whatsapp पर बोलकर हिन्दी में कैसे लिखे फटाफट बिना इन्टरनेट के

नमस्कार दोस्तों Whatsapp आजकल हमारे जीवन का अहम् हिस्सा बन गया है हम whatsapp के माध्यम से अपने दोस्तों को मैसेज भेजते ही रहते है ऐसे में इस पर टाइप करना बड़ा ही अजीब सा लगता है और अगर कोई मैसेज हिन्दी में लिखकर भेजना हो तो उसे टाइप करना बड़ा ही बोरिंग होता है तो आज हम आपको बताएँगे की whatsapp पर आप बोलकर हिन्दी में कैसे टाइप कर सकते है इसमें इन्टरनेट की भी जरुरत नहीं है.


स्टेप 1  सबसे पहले आप अपने whatsapp के मैसेज टाइपिंग बॉक्स को open करेंगे और उसमे आपको कैमरा और एक हरे रंग का माइक दिखाई देगा उस हरे रंग के माइक के निचे ठीक निचे एक छोटा सा माइक और दिखाई देगा जो आपके किबोर्ड में जुदा हुआ है अब आप इस छोटे वाले माइक पर क्लिक करे जैसे ही आप इस माइक पर क्लिक करेंगे एक हरे रंग का बड़ा माइक दिखाई देगा जिसके ऊपर  Speek Now लिखा हुआ दिखाई देगा इस बड़े वाले हरे माइक के बगल एक छोटा सा सेटिंग का बटन दिखाई देगा आपको इस सेटिंग के बटन पर क्लिक करना है|


स्टेप 2   जैसे ही आप इस सेटिंग के बटन पर क्लिक करोगे तो आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा इसमें आपको कई तरह के विकल्प दिखाई देंगे अब आपको यंहा Offline speech recognition वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद आपको यंहा कई प्रकार की भाषाएँ दिखाई देगी अब आपको हिन्दी भारत और English  ( india ) इन दोनों भाषाओं को एक बार डाउनलोड कर लेना है याद रहे इन्हें बस एक बार ही डाउनलोड करना पड़ेगा इसके बाद आपको इनको दुबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी इसके बाद आप वापस से उसी पेज पर आ जाएँ और Languages पर क्लिक करके हिन्दी भारत को सलैक्ट करेंगे
स्टेप 3 अब आप बोलकर हिन्दी में टाइप करने करने के लिए तैयार है अगर आप चाहें तो इन्टरनेट को ऑफ करदे ये ट्रिक बिना इन्टरनेट के काम करती है बोलकर हिन्दी में टाइप करने के लिए आप अपने Whatsapp में टाइपिंग बॉक्स को open करेंगे यंहा आपको एक हरे रंग का बड़ा माइक दिखाई देगा और उसके नीचे एक काले रंग का छोटा माइक दिखाई देगा आप उस पर क्लीक करे अब आप जो भी बोलेंगे वो हिन्दी में फटाफट टाइप होने लग जायेगा अधिक जानकारी के लिए आप इस विडियो को देख सकते है अगर आपको ये ट्रिक अच्छी लगी हो तो आप हमें Follow कीजिये धन्यवाद् |

नूबिया एन 1 लाइट ब्लैक 2 जीबी रैम कीमत 6999

नूबिया ने शानदार एन  वन मोबाइल लांच किया है इसे अमेज़न से 6999 में खरीद सकते है | इस मोबाइल में आपको 2 जीबी की रैम मिलेगी और कैमरा 8 मेघा पिक्सल और बैक कैमरा 5 एम् पी का मिलेगा इसमें एन्डरोइड मार्शमेलो दिया गया है और क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है देखने में ये फोन काफी अच्छा लगता है और अगर इसमें बैटरी की बात करे तो 3000 एम् ए एच की दी गयी है जो अच्छा बैकअप आपको दे सकती है इसमें हम जिओ को सिम का भी इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि ये मोबाइल 4 जी वोल्टी को सपोर्ट करता है |
 तो अगर आप कोई नया मोबाइल खरीदने की योजना बना रहे है और आपका बजट 7000 से कम है तो ये स्मार्टफोन आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है अगर आपको जानकारी अच्छी लगी तो लाइक कीजियेगा धन्यवाद |
Screen Size : 5.50 inch
Ram : 2 GB
Processor :1.25GHz MTK 6737 Cortex A53
quad core processor 
Rear Camra : 8 mp
back Camra : 5 mp
Bartery : 3000 mAh


अपने मोबाइल को ऐसे करे पूरी तरह सुरक्षित

 नमस्कार दोस्तों मैं हूँ आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते है कि आज स्मार्टफोन रखना हम सबकी जरुरत बन गया है इसके बिना हमारा कोई भी काम होता ही नहीं है और हम स्मार्टफोन में अपनी डिटेल्स रखते है चाहे वो हमारे निजी फोटो हो या कोई विडियो हो या फिर बैंक खाते की जानकारी हो क्योंकि नोटबंदी के बाद ज्यादातर पैसों का व्यवहार भी ऑनलाइन ही होने लगा है ऐसे में समस्या आती है हमारे मोबाइल की सुरक्षा की तो चाहे कितना भी महंगा मोबाइल खरीद लो सबसे अच्छा नया लॉक बस फिंगरप्रिंट ही उसमें आता है लेकिन आपको पता ये लॉक पूरी तरह सुरक्षित नहीं है अगर सो रहे हो या फिर नशे में हो तो आपके मित्र ही आपकी ऊँगली टच करवाकर आपके मोबाइल को खोलकर उसका पूरा डाटा निकाल सकते है इसीलिए आज मैं जिस एप्प लॉक के बारे में आपको बताने बताने वाला हूँ मेरा दावा है इसे आपके बिना कोई भी नहीं खोल सकता है और आप अपने मोबाइल को पूर्ण सुरक्षित रख सकते |
 1. सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर पिन जिनी लॉक वाली एप्लीकेशन डाउनलोड करले ये बहुत ही अच्छी 4.6 की रेटिंग भी मिली हुई है इस एप्प का आइकोन आप इस फोटो में देख लीजिए |
  2. इसके बाद आप इस एप्प्लिकेशन को जब पहली बार अपने पर खोलेंगे तो स्क्रीन पर कुछ ऐसा दिखाई देगा जैसा ऊपर वाली फोटो में दिखाया गया है ये आपसे तीन तरह की सहमती मांगेगा आप बारी बारी से इन पर क्लिक करके ऑप्शन को ऑन करके ये तीन तरह की परमिशन इसे दे दीजिये|
 3. इसके बाद आपको फोटो में दिखाए अनुसार एक वालपेपर वाला डिजाइन सलैक्ट करना है और ऊपर की जो ऑप्शन लिखा है उसमे क्लिक करके 6 डिजिट वाले ऑप्शन को क्लिक कर दें अब आपको इसमें चार गोले जो दिखाई दे रहें है उनमे आपको अलग अलग नंबर दिख रहे होंगे इनमे से एक 6 अंको का पासवर्ड चुन लें ये आपको दोबारा भी एक बार कन्फर्म करने को कहेगा तो वापस उनको कन्फर्म करदें इसके बाद ये आपसे एक सवाल पूछेगा इसका जवाब आप अपने अनुसार भर दें और अपनी  इमेल आईडी टाइप करदें ताकि अगर आप पासवर्ड भूल जाए तो ये आपको मेल कर देगा इसके साथ ही इसमें सेल्फी मोड़ भी ऑन करदे इससे जब भी कोई आपकी गैर मौजूदगी में आपका फोन छेड़ेगा तो ये मोबाइल के सामने वाले कैमरे से उसकी फोटो खींचकर आपको मेल कर देगा |
 4. इसके बाद ये आपको मोबाइल की सभी एप्लीकेशन की सारणी दिखा देगा अब अगर अपनी स्क्रीन लॉक करना  चाहते है तो पहले इसे चुन लें उसके पश्चात् एक एक करके जितनी भी एप्प आप लॉक करना चाहते है सभी को  लॉक कर सकते है इसकी खास बात ये है की इसमें हर बार गोले में जो संख्या होती होती है वो बदल जाती है बस आप ही अपनी कुंजी याद रख सकते है जिससे आपका मोबाइल खुलेगा दूसरा कोई भी व्यक्ति कई बार देखकर आपके पासवर्ड के बारे में अनुमान नहीं लगा सकता है और आपका मोबाइल पूरी तरह लॉक हो जाता है ज्यादा अच्छे से समझने के लिए आप ये विडियो भी देख सकते है |
 अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी और उपयोगी लगी हो तो लाइक जरुर किजियेगा और इस तरह की    अधिक पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद् |

add

Kategori

Follow Us


Follw Us