नमस्कार मैं हूं आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि मच्छर काटने से डेंगू मलेरिया जैसे रोग हो जाते हैं। इसके अलावा जब रात को मच्छर काटने लगते हैं तो नींद भी नहीं आती है। इसके लिए हम बाजार से कैमिकल युक्त दवाइयां लाकर इस्तेमाल करते हैं। उनसे भी ज्यादा फायदा नहीं होता है। बल्कि वह हमारे शरीर को विपरीत प्रभाव भी डालती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरलु नुस्खों के बारे में बताएंगे कि मच्छर आपके पास से भी नहीं गुजरेगा।
नीम और कोकोनट का तेल
इसके लिए आप कोकोनट के तेल में नीम के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर एक बर्तन में भर लें। नीम का तेल बाजार में आसानी से मिल जाता है। रात को सोने से पहले शरीर के बाहरी अंगों पर इस मिश्रण को हल्का सा लगा लें। मच्छर आपके पास आने से डरेगा।
नीलगिरी का तेल और नींबू
इसमें आप नींबू के रस में नीलगिरी का तेल मिलाकर एक दृव्य तैयार करें। नीलगिरी का तेल भी बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इन दोनों को मिलाने पर एक ऐसा तत्व होता है जो मच्छरों को आपसे दूर रखता है। इस मिश्रण को भी आप सोने से पहले अपने शरीर के बाहरी भाग पर लगा सकते हैं।
कपूर का करें इस्तेमाल
आप कपूर का उपयोग करके मच्छरों को भगा सकते हैं। इसके लिए आप एक दो कपूर की टिकिया एक कमरे में जलाकर सारे दरवाजे बंद कर दें। और दस मिनट तक इसका धुआं कमरे में रहने दें। एक भी मच्छर वहां पर नहीं बचेगा।
तुलसी का इस्तेमाल करें
भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे को मानव के लिए काफी लाभदायक माना गया है। तुलसी से कई तरह के रोग समाप्त हो जाते हैं। और तुलसी की हिन्दु धर्म में पूजा भी की जाती है। लेकिन घर में तुलसी के पौधे होने से इसकी महक कुछ ऐसी आती है जिससे मच्छर दूर रहते हैं। तो आप एक गमले में तुलसी का पौधा लगाकर कमरे की खिड़की के पास रख लें। मच्छर आपके कमरे में प्रवेश नहीं करेगा।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon