.

टमाटर के रस में कोकोनट तेल मिलाकर लगाने से होते हैं जबरदस्त फायदे

नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगी योगन्द्र जैसा की आप सब जानते हैं कि टमाटर का उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है। इसके अलावा टमाटर को सलाद के रूप में भी खाया जाता है। टमाटर स्वादिष्ट होने के साथ साथ एक पौष्टिक सब्जी है। संतरा और अंगूर से भी अधिक लाभदायक टमाटर होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि टमाटर हमारे शरीर में कितने रोगों को समाप्त कर देता है।


पाचन शक्ति को करता है मजबूत
अगर आप लगातार टमाटर का सेवन करते हैं तो आपको कभी भी कब्ज नहीं होगी। आंखों में होने वाले जख्म को भी टमाटर ठीक कर देता है। टमाटर खाने से पेट की बड़ी आंत को ताकत मिलती है। टमाटर आमाश्य के अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकाल कर रोगमुक्त कर देता है और पाचन शक्ति को मजबूत करता है।

मुंह के छालों में राहत
जिन लोगों को बार बार मुंह में छाले होने की शिकायत होती है उन्हें अधिक टमाटर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको छाले हो जाएं तो आप टमाटर के रस को पानी में मिलाकर कुल्ला करें। इससे मुंह के छाले समाप्त हो जाते हैं और मुंह के सभी रोग ठीक हो जाते हैं।

खुजली को समाप्त करता है
दो चम्मच कोकोनट तेल में एक चम्मच टमाटर का रस मिलाकर शरीर पर मालिश करने से खुजली समाप्त हो जाती है लेकिन यहाँ ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप मालिश करने के बाद हल्के गर्म पानी से स्नान जरूर करें। खुजली की समस्या समाप्त हो जाएगी।

मोटापे को करता है कम
प्रतिदिन कच्चा टमाटर प्याज को काटकर इसमें नींबू का रस व नमक मिलाकर एक सलाद तैयार करें। इसे खाने से मोटापा शीघ्र कम होने लगता है। यह अपशिष्ट दृव्य और पदार्थों को आंतों में रुके हुए भोजन को शरीर से बाहर निकालने में सहायक है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें। धन्यवाद।


EmoticonEmoticon