नमस्कार दोस्तों मैं हूं आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप सब जानते हैं कि लहसुन और शहद आयुर्वेद के अनुसार वर्षों पुरानी एक असरकारक औषधि है। आज हम आपको लहसुन और शहद का सेवन करने का सही तरीका बताएंगे। जिससे आप जबरदस्त फायदे उठा सकते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाएं
लहसुन की तीन चार कली को कूट कर उसमें कच्ची शहद मिलाने से एक मिश्रण तैयार होता है। इस मिश्रण को सुबह खाने से आपकी इम्युनिटी बहुत बढ़ जाएगी और शरीर मौसमी बीमारियों से बचा रहेगा।
दिल की सुरक्षा करता है
अगर आप इस मिश्रण को नियमित रूप से एक सप्ताह तक खाते हैं तो ह्रदय तक जाने वाली धमनियों में जो वसा जम जाती है यह उसे बाहर निकाल कर खून के प्रवाह को ठीक कर ह्रदय तक पहुंचाता है। जिससे आपका दिल मजबूत होता है।
डायरिया होने पर करें उपाय
अगर आपके घर में किसी को डायरिया हो रहा हो तो उसे यह मिश्रण खिला दें जिससे उसका पाचन तंत्र अच्छा हो जाएगा और पेट में हो चुके सभी संक्रमण समाप्त हो जाएंगे।
फंगल इन्फेक्शन से बचाता है
इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर के जिन भागों पर फंगल इन्फेक्शन हो जाता है यह उनसे बचाता है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं।
सर्दी जुकाम में राहत देता है
अगर आप सर्दी जुकाम के साथ साइनस की समस्या से भी परेशान हैं तो इस मिश्रण का उपयोग कीजिये। आपके शरीर की गर्मी को यह बढ़ा देगा ओर बीमारियों को समाप्त कर देगा।
आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडऩे के लिए आप हमें फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon