.

बिना व्यायाम एक सप्ताह में वजन कम करने का असरदार उपाय

नमस्कार मैं हूँ आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आपने देखा होगा कि कुछ लोगों कि उनका बढ़ा हुआ वजन बहुत ही परेशान कर देता है कुछ लड़कियों को अचानक किसी सहेली कि शादी में जाना होता है और वजन बढ़ने कि वजह से कपड़े भी फिट नहीं आते है लेकिन घबराने कि कोई जरुरत नहीं है आज मैं आपको ऐसा नुस्खा बताऊंगा जिससे आप अपना वजन बहुत जल्दी कम लेंगे |



आपको बदलना होगा आपका डाइट प्लान
दुनिया में जल्दी वजन कम करने के के लिए जो डाइट सबसे अच्छा है आज मैं आपको उसी के बारे में बता रहा हूँ इसके लिए आपको केला खाना छोड़ देना है और चपाती नहीं खानी है सिर्फ 7 दिन के लिए फल सब्जियों का ही सेवन करना है इसके अलावा अगर आप एक पुरुष है तो आप इन दिनों में शराब का सेवन बिल्कुल ना करें |
पहले तीन दिन क्या करें
आप पूरे सात दिन तक अलग अलग तरह का डाइट प्लान रखें जैसे पहले दिन आपको केले को छोड़कर बाकि सभी फल खाने है अगर तरबूज अंगूर जैसे रसदार फल लेंगी तो बेहतर होगा पानी दिन में दस गिलास पीना है दूसरे दिन आप कच्ची सब्जी और उबली हुयी सब्जियां खाएं दिन में एक उबला आलूभी खा सकती है आपको इनमें कोई मसाला या नमक नहीं मिलाना है तीसरे दिन आप फल और सब्जियां दोनों खूब खायें और पानी भी खूब पियें लेकिन आपको इस दिन आलू और केला नहीं खाना है |
अगले दो दिन क्या करें 
चौथे दिन आप 6 केले और गिलास दूध लें इसके अलावा इस दिन एक समय शिमला मिर्च प्याज हलसुन और टमाटर वाला सूप पियें | ये चिंता ना करे कि केले वजन बढ़ाते है ऐसा नहीं इससे आपका तीन दिन में जो शरीर से एनर्जी ख़त्म होगा वो वापस लौट जायेगा | पांचवे दिन आप पनीर अंकुरित मूंग और टमाटर का सूप पियें इससे आपके शरीर में जमा यूरिक एसिड बाहर निकलेगा लेकिन पानी पूरे सप्ताह खूब पियें नहीं तो शरीर में पानी कि कमी हो जाएगी |
अंतिम दो दिन क्या करें 
छठे दिन आपको टमाटर नहीं खाना है इस दिन आप सब्जियां अंकुरित अनाज और पनीर कह सकती हैं इसके अलावा आप स्वादानुसार कोई भी सूप पी सकती हैं इससे आपके शरीर में आपको अच्छे बदलाव दिखाई देंगे और अंतिम दिन आपको ताजे फलों का जूस एक कप ब्राउन राइस या आधी चपाती और सब्‍जियों का सेवन करना है |

दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेन्ट में लिखें अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरुर कीजियेगा | इसी तरह कि पॉट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद |


EmoticonEmoticon