.

नीम से होने वाले फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा की आप जानते हैं कि आप जानते हैं कि नीम का पेड़ भारत में एक सदाबहार वृक्ष की तरह है। नीम एक बहुत ही अच्छी वनस्पति है जो कि भारतीय पर्यावरण के अनुकूल है और भारत में लगभग हर जगह इसके पेड़ मिल जाते हैं। इसका स्वाद भले ही कड़वा होता है लेकिन कई रोगों को समाप्त करने में प्रभावशाली है।


रक्त को साफ करने में


अगर आपको कील मुहासे या फिर आपकी त्वचा में किसी भी त्वचा में कोई रोग होता है तो चिकित्सक उसे खून में खराबी होने के कारण बताते हैं। इसी लिए नीम से कई ऐसे उत्पाद बनाए जाते हैं जो सौंदर्य प्रदान करते हैं। अगर आप नियमित रूप से नीम की कच्ची पत्तियां चबाते हैं तो रक्त साफ हो जाएगा और आपकी त्वचा के सभी रोग समाप्त होकर चेहरे पर निखार आ जाएगा।



बाल झडऩे से रोकता है


अगर आप बाल झडऩे से परेशान हैं तो आप नीम की पत्तियों को पीसकर एक लेप तैयार कर लें और इस लेप को बालों में लगाएं। इससे आपके बाल मजबूत भी हो जाएंगे और बालों का झडऩा भी समाप्त हो जाएगा।



पीलिया में लाभदायक


अगर आपको पीलिया हो गया है तो आप नीम की पत्तियों के रस को शहद के साथ मिलाकर पिएं। ध्यान रहे नीम की पत्तियों के रस की तुलना में शहद की मात्रा आधी होनी चाहिए। इस मिश्रण को कान में डालने से कान में होने वाले रोग भी समाप्त हो जाते हैं।



चेचक के उपचार में सहायक


नीम की पत्तियों को पानी में उबाल कर अगर उस पानी से नहा लिया जाए तो सभी तरह के त्वचा के रोग समाप्त हो जाते हैं। चेचक होने पर अगर इस तरह के पानी से नहाया जाए तो यह काफी लाभदायक हो जाता है क्योंकि नीम से बना पानी चेचक के विषाणुओं को फैलने से रोकता है।




आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए मुझे फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon