नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप सब जानते हैं कि अगर आपको तैरना नहीं आता है तो पानी में आप आसानी से डूब जायेंगे लेकिन क्या आप ऐसे एक समुद्र के बारे में जानते हैं जिसमे कोई भी आदमी कभी नहीं डूबता है चाहे उसको बिल्कुल भी तैरना नहीं आता हो तो भी आसानी से उसमे तैर सकता है इसके अलावा इस पानी कि और भी कई खास बातें है जो मैं आज आपको बताऊंगा |
कौनसा समुद्र है वह
आप ये ही सोच रहें होंगे कि मैं क्या बात कर रहा हूँ भला कोई ऐसा समुद्र हो सकता है जिसमें कोई इंसान डूब ही नहीं सकता लेकिन मेरे दोस्तों ये कोई जादू नहीं हकीकत है मैं आज आपसे बात कर रहा हूँ जॉर्डन और इजराइल के बीच में बने डेड सी यानि मृत सागर कि इसमें कोई भी इंसान नहीं डूबता है आप आसानी से इसमें तैर सकते हैं |
कैसे होता है ये
अब हम आपको अधिक इंतजार नहीं करवाकर सीधे मुद्दे की बात पर आते तो देखिये इसमें जरुरत से ज्यादा खर यानि साल्ट होने कि वजह से इसमें कोई भी डूब नहीं पाता हैं | ये बहुत ही ज्यादा मात्रा में खारा होने के कारण इसमें किसी भी प्रकार के समुद्री पेड़ पौधे या जीव नहीं पाए जाते है |
इंसान के लिए ये पानी है लाभकारी
यंहा के स्थानीय लोग मानते हैं कि इस पानी में मिनरल भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए ये इंसान के शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी है कहते हैं कि इस समुद्र में नहाने से आपको चर्म रोग नहीं होते हैं इसके साथ ही इस खारे पानी में कैल्शियम मैग्नीशियम और कई तरह के खनिज तत्व पाए जाते है | एक तरह से ये मृत सागर बाकि सभी समुद्र से हटकर है इसलिए आज ये दुनिया भर के लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बना हुआ है |
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें अगर अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजिए इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद |

EmoticonEmoticon