.

सोशियल वेबसाइट से होने वाले इन फायदों के बारे में जानकार आप चकित रह जाएंगे

दोस्तों मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा की आप जानते हैं कि आज का जमाना इंटरनेट का है। और इंटरनेट पर सबसे अधिक सोशीयल वेबसाइट पर लोग जुड़े हुए हैं। इससे आपके जानने वाले लोगों के अलावा नए लोग भी आपसे रोजाना जुड़ते हैं। जिन लोगों से विदेशों में फोन पर बात करना महंगा पड़ता है वहीं कई सोशियल वेबसाइट से आप उनसे फेस टू फेस वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। कुछ लोग इन साइटों पर पार्टनर भी ढूंढ लेते हैं। आज मैं बताऊंगा आपको कि सोशियल वेबसाइट पर जुड़कर हमें और क्या क्या फायदे हो सकते हैं।



संपर्क में रहना होता है सस्ता
कई बार व्यस्त रहने या फिर फोन का बिल अधिक आने के कारण आप लोगों से फोन पर कम बात कर पाते हैं। लेकिन सोशियल वेबसाइट से आप उनको कम पैसों में वीडियो कॉल के जरिये फेस टू फेस बात कर सकते हैं। कई बार हम अपने काम में रहने के कारण दोस्तों को फोन पर बात नहीं करते तो उनको इन साइट की मदद से मैसेज भेजते रहते हैं। ऐसा करने से हम एक दूसरे से जुड़े भी रहते हैं और हमारे समय की बचत भी होती है।

कई बार बिछड़े हुए दोस्त भी मिल जाते हैं
स्कूल के समय में हमारे कई मित्र बन जाते हैं। बाद में पढ़ाई पूरी करने के बाद सभी लोग अलग अलग जगह अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं। कुछ सालों बाद पता ही नहीं चलता कि कौन किस शहर में क्या कार्य कर रहा है। लेकिन सोशियल वेबसाइट पर वो सभी मिल जाते हैं और उनसे बात भी होने लगती है कई लोगों को तो अपने बचपन के वो दोस्त भी मिल जाते हैं जिनका कुछ अता पता नहीं होता है।

जीवन साथी की भी तलाश होती है
सोशियल वेबसाइट कुछ लोग अपने कार्य के लिए और व्यापार के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन्हीं साइटों की मदद से हमें अच्छा जीवन साथी भी मिल सकता है। वैसे देखा जाए तो इंटरनेट आज के जमाने में किसी को जीवन साथी बनाने के लिए एक बेहतर अध्यापक बन गया है। यहां हम सीख सकते हैं कि हमारा जीवन साथी का रहने का तरीका और लाइफ स्टाइल क्या है। क्योंकि सभी लोग अपने बारे में सोशियल वेबसाइट पर अपडेट करते रहते हैं।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा।इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें। धन्यवाद।


EmoticonEmoticon