.

अजवाइन के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगेन्द्र योगी जैसा कि आप जानते हैं कि अजवाइन का पौधा सामान्य तौर पर सारे भारत में पाया जाता है। हालांकि पंजाब में इसकी पैदावार अच्छी होती है। और इसके दाने रसोई में मसालों के रूप में काम आते हैं। लेकिन यह कई रोगों को भी समाप्त कर देता हे। जिनके बारे में हम आज आपको बता रहे हैं।





गठिया व जोड़ों के दर्द में देता है राहत
जोड़ों के दर्द में अजवाइन के तेल की मालिश करने से राहत मिलती है। अजवाइन का रस आधा कप पानी में मिलाकर आधी चम्मच पिसी सौंठ लेकर अगर आप पिएंगे तो इससे गठिया रोग ठीक हो जाता है।

पेट में दर्द से राहत
अगर आप को पेट में गैस बनती है और अचानक दर्द होने लगता है तो आप आधा चम्मच काला नमक और एक चम्मच अजवाइन गर्म पानी के साथ पिएं। इससे पेट दर्द में तुरंत राहत मिलती है।

मुहासे समाप्त करता है
अगर आपके चेहरे पर मुहासे हो गए हैं तो आप एक चम्मच अजवाइन को दो चम्मच दही में पीस कर रात में सोते समय पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। सुबह उठकर गर्म पानी से धो लें। मुहासे समाप्त हो जाएंगे।

दोस्तों आपको जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडऩे के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon