नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगेन्द्र योगी जैसा कि आप जानते हैं कि अंगूर एक स्वादिष्ट फल है। वैसे तो ये उम्र बढ़ाने में भी सहायक है। इसके अलावा यह मनुष्य को निरोगी रखने में मदद करता है। काले अंगूरों को सुखाकर मुनक्का भी बनाया जाता है। यह एक प्रकार का सूखा मेवा है ओर शरीर में होने कई वाले रोगों को समाप्त कर देता है। आज हम आपको बताएंगे इसके फायदे क्या हैं।
मुंह के रोगों से राहत प्रदान करता है
मुनक्का के बीस दाने सात आठ जामुन के पत्तों को मिलाकर एक काढ़ा बनाएं। इस काढ़े से गरारे करने से मुंह के सभी रोग लगभग समाप्त हो जाते हैं।
सूखी खांसी में देता है राहत
आंवला खजूर छोटी पिपल अंगूर और कालीमिर्च इन सब को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर एक चटनी तैयार कर लें। इस चटनी के सेवन से सूखी खांसी जल्द समाप्त हो जाती है।
पथरी का इलाज होता है
अगर आप पथरी की समस्या से परेशान हैं तो दस बारह मुनक्कों को कालीमिर्च के साथ घोटकर नियिमत रूप से पिएं। इससे पथरी में लाभ होता है। काले अंगूर की लकड़ी की राख एक चम्मच एक गिलास पानी में घोलकर दिन में दो तीन बार पीने से भी पथरी बनना समाप्त हो जाता है। अंगूर के जूस में थोड़ी सी केसर मिलाकर पीने से पथरी ठीक होती है।
दोस्तों आपको जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडऩे के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon