नमस्कार मैं हूं योगी योगन्द्र दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि वैसे तो बेंसन और चना शरीर में ताकत प्रदान करने वाला अन्न है ओर भोजन के रूप में सारे भारत में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि ये शरीर में कई रोगों को भी समाप्त कर देता है। जो इस प्रकार है।
जुकाम को समाप्त करता है
जुकाम की स्थिति होने पर एक मुठ्ठी भुने हुए चनों को एक कपड़े में बांधकर एक पोटली बना लें और इसे हल्का सा गर्म कर के नाक के पास ले जाकर सूंघने मात्र से बंद नाक खुल जाती है। और सांस लेने में भी आसानी होती है। इसके अलावा चने को पानी में उबाल कर इसके पानी को पी जाएं और चने को खा लें। स्वाद के लिए कालीमिर्च ओर नमक भी डाल सकते हैं। चना जुकाम को समाप्त कर देता है।
कब्ज का करता है इलाज
अगर आप को कब्ज रहती है तो आप एक कटोरी चने रात को भिगो दें। और सुबह जीरा और सौंठ को पीस कर चनों पर डालकर खाएं। वैसे अगर आप चनों को दो घंटे पानी में भिगो कर रखें। छान कर वह पानी पी लें तो कब्ज दूर हो जाती है। रात को लगभग एक मुठ्ठी चना भिगो दें। सुबह जीरा ओर नमक के साथ खाने से भी कब्ज दूर होती है।
दाद खुजली में राहत देता है
अगर आप को दाद खाज खुजली की समस्या है तो आप चने को पिसवा कर उसकी रोटी बनवा लें। ध्यान रहे इसमें हमें नमक नहीं डालना है। इसमें हमें नमक नहीं डालना है। तीन महिनों तक सेवन करें। आपकी दाद खुजली और त्वचा के सभी रोग समाप्त होकर आपका खून साफ हो जाएगा। स्वाद के िलए आप देसी गाय का घी ले सकते हैं।
बालों की रूसी केा समाप्त करता है
बालों में रुसी हो जाने से बालों की जड़ें इतनी कमजोर हो जाती हैं कि आदमी बाल गिरने से गंजा होने लगता है। इसके लिए आप पांच बड़े चम्मच चना पिसवाकर उस बेसन का घोल पानी के साथ बनाएं और अपने बालों पर लगाएं। थोड़ी देर के बाद सिर धो लें। इससे सिर की रूसी पूरी तरह समाप्त हो जाती है।
ये पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट में लिखें। पसंद आई तो शेयर और लाइक कीजियेगा। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon