.

पपीते से होते हैं हमारे शरीर में कमाल के फायदे

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि पपीता को फल के रूप में पूरी दुनिया में खाया जाता है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती है। पपीता पेट की समस्या के अलावा शरीर में काफी फायदा पहुंचाता है। आज हम आपको पपीता से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।


कब्ज का रामबाण उपाय
पपीता कच्चा या पका हुआ दोनों तरह का खाने से कब्ज दूर होता है। अगर आप कब्ज से काफी दिनों से पीडि़त हैं तो पपीते के दूध सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इससे पेट साफ हो जाता है। खाना खाने के बाद पपीता खाने से कब्ज की शिकायत समाप्त हो जाती है। पपीते के दूध व अदरक के रस में ५० ग्राम अजवाइन मिलाकर छाया में सुखाएं और इसकी आधी चम्मच मात्रा भोजन के तुरंत बाद पानी से लें। कभी कब्ज नहीं बनेगी।

पुरानी खाज खुजली को समाप्त करता है
अगर आप खाज खुजली की समस्या से काफी समय से परेशान हैं और कई तरह की दवा खा चुके हैं तो आप पपीते का दूध और सुहागे को उबलते हुए पानी में डालें। इसके बाद इसे थोड़ा ठंडा होने पर खाज खुजली पर लगाएं। आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।

हृदय के रोगों में लाभदायक
अगर आपको किसी भी प्रकार का ह्रदय रोग हे तो आप पपीते के पत्तों का काढ़ा बनाकर नियमित रूप से पीना शुरू कर दें। इससे घबराहट भी दूर हो जाती है। पपीते के पत्ते को पानी में उबाल कर उस पानी को छानकर पीने से भी ह्रदय स्वस्थ रहता है। बुखार में ह्रदय की कमजोर और नाड़ी अधिक तेज चलने लगती है। ऐसे में पपीते के पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन करना चाहिए। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट बॉक्स में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon