नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि सब्जी के अलावा दाल खाना भी लोगों को बहुत पसंद है। दालें कई तरह की होती हैं और अलग अलग तरह से बनाई जाती हैं। लेकिन आज मैं आपको दाल बनाने का ऐसा तरीका बताऊंगा कि आपने ऐसी दाल कभी नहीं खाई होगी।
आवश्यक सामग्री
उड़द दाल १५० ग्राम टमाटर हरी मिर्च अदरक का पेस्ट आधा इंच अदरक का टुकड़ा हरा धनिया बारीक कटा हुआ दस करी पत्ते आधा चम्मच जीरा एक चुटकी हींग हल्दी पाउडर आधा चम्मच धनिया पाउडर एक चम्मच गर्म मसाला एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर एक चुटकी साबुत लाल मिर्च दो नग दाल चीनी आधा इंच का टुकड़ा बड़ी इलायची दो नग चार नग लौंग दस कालिमिर्च तीन बड़े चम्मच घी।
शुरूआत कैसे करें
सबसे पहले उड़द की दाल को साफ कर के धो लें और बड़ी इलायची को छील कर इसके बीज निकाल दें और बीजों को कालिमिर्च और लौंग के साथ दरदरा कूट लीजिये। कुकर में घी डालकर गर्म होने दीजिये और गर्म होने पर जीरा डाल कर भून लीजिये। इसके बाद हींग दरदरे मसाले हल्दी धनिया पाउडर और करी पत्ता डालकर मसालों को अच्छी तरह चलाते हुए भून लीजिये। इसके बाद टमाटर हरीमिर्च का पेस्ट और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर भूनें जब तक मसाले से घी अलग नहीं हो जाए।
बनाने की विधि
मसालों से घी अलग होने के बाद उड़द दाल को डाल दें और एक मिनट तक भूनें। इसके बाद दो कप पानी डालकर स्वादानुसार नमक मिला दें और कुकर को बंद कर दें। जब कुकर में एक सीटी आ जाए तो आंच को धीमी कर के दो मिनट तक पकने दें। और गैस को बंद कर दें। जब कुकर से सारी भाप निकल जाए तो कुकर को खोलकर गर्म मसाला और बारीक कटा हुआ धनिया डाल दीजिये। दाल खाने के लिए तैयार है।
कैसे परोसें
दाल को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए एक छोटी कढ़ाई में दो चम्मच घी डालकर गर्म करें। गर्म घी में एक चुटकी जीरा डालकर साबुत लाल मिर्च तोड़कर डाल दें और हल्का सा भुन जाने के बाद तड़के को दाल के ऊपर डाल दें और हरा धनिया डाल कर दाल को चपाती चावल या नॉन के साथ परोसें। दाल को अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला रख सकते हैं। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon