नमस्कार दोस्तों मैं हूूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि आपका रंग चाहे कैसा भी हो लेकिन आपके होठ समय के साथ काले पड़ जातेे हैं। लड़का हो या लड़की हर कोई अपने होठों को गुलाबी बनाना चाहता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने होठों के कालेपन को कैसे समाप्त कर सकते हैं।
दूध की मलाई का उपयोग
अगर आपके होठ रुखेपन की समस्या से ग्रसित हैं तो आप उनपर रुखापन हटाने के लिए थोड़ी सी मलाई में एक चुटकी हल्दी मिलाकर नियमित रूप से होठों पर हल्की मालिश करें। इस घरेलु उपाय से आपके होठ गुलाबी और मुलायम हो जाएंगे।
शहद का इस्तेमाल
शहद के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके होठ चमकदार और मुलायम हो जाते हैं। आप इसके लिए थोड़ा सा शहद अपनी अंगुली पर लेकर धीरे धीरे होठों पर मलें। दिन में एक दो बार करें। कुछही दिनों में आपके होठों पर फर्क दिखने लगेगा।
जैतून का तेल
यदि आपके होठ बुरी तरह से फट गए हैं और काले हो गए हैं तो आप जैतून के तेल में वैसलीन मिलाकर दिन में चार बार फटे होठों पर लगाएं। काफी राहत मिलेगी। और आपकी होठों की दरारें भी भरने लगेंगी तथा रंग भी गुलाबी होने लगेगा।
चुकन्दर का इस्तेमाल
वैसे तो चुकन्दर खाने से शरीर में खून बढ़ता है। लेकिन चुकन्दर होठों के लिए भी काफी लाभकारी है। आप चुकन्दर के टुकड़ों को होठों पर हल्के हल्के से मलते रहें। नियिमत रूप से कुछ दिन ऐसा करने से होठ गुलाबी और चमकदार बन जाते हैं।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर करें। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon