.

बैंगन के गुण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नमस्कार दोस्तों मैं हूूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि वैसे तो बैंगन को सब्जियों का राजा माना गया है। बैंगन की लोकप्रियता स्वाद और गुण सभी जानते हैं। हालांकि गर्मियों में इसका स्वाद थोड़ा बदल जाता है। लेकिन बैंगन सब्जी होने के अलावा कई रोगों को समाप्त करने की क्षमता भी रखता है। जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।


बैंगन की सब्जी बनाने का सही तरीका
अगर आप बैंगन की सब्जी को तेल और हींग में बनाएंगे यह आपके पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। इससे वायुविकार समाप्त हो जाते हेैं। कफ प्रकृति वाले लोगों को बैंगन में हींग डालकर सब्जी बनाकर खाना चाहिए।

बैंगन के गुण
बैंगन आपके पेट को बलवान बनाता है और मूत्र नलिका में कोई भी समस्या पैदा नहीं होने देता। बैंगन वात रोगों में भी बहुत लाभदायक है। बैंगन खाने से नींद भी बहुत अच्छी आती है। आग पर भुने हुए बैंगन के भुर्ते को खाने से वात और पित्त समाप्त हो जाता है। सफेद रंग के बैंगन का नियमित इस्तेमाल करना बवासीर के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है।

अधिक पसीना आने से राहत
आपने देखा होगा कुछ लोगों को पसीना बहुत आता है। इससे निजात पाने के लिए आप हाथ की हथेलियों और पैरों के तलवों में बैंगन का रस निकालकर हथेलियों और तलवों में लगाएं। पसीना आना अपने आप ही कम हो जाएगा।

कब्ज और गैस में राहत
अगर आप का पेट ठीक से साफ नहीं होता है। इसका मतलब आपके पेट में गैस भी बनती है और कब्ज भी रहता है। इससे राहत पाने के लिए आप बैंगन और पालक का सूप बराबर मात्रा में लेकर बनाएं और नियमित रूप से पिएं। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ जाएगी और कफ हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। अगर बैंगन को यूं ही आग में पकाकर भी खाएंगे तो कब्ज दूर हो जाएगी।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर करें। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon