.

नारीयल के तेल में छिपे हैं सुन्दरता के उपाय

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि हर कोई त्वचा को सुन्दर बनाना चाहता है अगर आप एक पूरी सफेद रंग की दीवार देखें और उसमें एक छोटा सा काले रंग का बिन्दु बना हो तो सबसे पहले उस बिन्दु पर ही आपकी नजर जाएगी। सफेद दिवार पर नहीं। इसी तरह त्वचा में किसी भी तरह का दाग धब्बा होने पर सामने वाले की नजर उसी पर पड़ती है। आज हम बताएंगे नारीयल के तेल से हम अपनी त्वचा को सुन्दर कैसे बना सकते हैं।

होठों का रूखापन
अगर आप के होठ रुखे और फटने लगे हैं तो आप उनमें सुबह शाम हल्का सा नारीयल तेल लगाएं। होठों के रुखे पन की समस्या समाप्त हो जाएगी।

फटी एडिय़ों का इलाज
अगर आपकी एडियां फटी हुई हैं आप रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जैली के साथ नारीयल के तेल को मिलाकर उस स्थान पर मालिश करें और सुबह गुनगुने पानी से पैर अच्छी तरह धो लें। आपकी यह समस्या कुछ ही दिन में समाप्त।

दाग धब्बों का उपाय
अगर आप अपनी त्वचा पर पड़े हुए धब्बों से परेशान हैं तो एक चम्मच नारीयल के तेल में एक नींबू का रस निचोड लें। आप इसे चेहरे कोहनी या त्वचा के किसी भी स्थान पर जहां धब्बा है वहां रगड़ें और गुनगुने पानी से कुछ समय बाद धो लें।

त्वचा को मुलायम कैसे बनाएं
अगर आपकी त्वचा सख्त और रुखी है तो आप नहाने से पहले शरीर पर नारीयल का तेल लगाएं। और नहाने के बाद भी आप नारीयल तेल की मालिश करें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बन जाएगी।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।







EmoticonEmoticon