नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि जैसा कि कुछ ही समय बाद संतरा का मौसम आने वाला है। बाजार में संतरा आसानी से उपलब्ध होने लग जाएगी। संतरा के इस्तेमाल करने से आप अपने शरीर को सुन्दर ओर फिट बना सकते हैं। आज मैं आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताऊंगा।
सांवलापन को करें दूर
संतरा के छिलकों को धूप में सुखाकर मिक्सी में पीसकर भारी चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में गुलाबजल या कच्चादूध दोनों में एक मिलाकर एक लेप तैयार करें। इस लेप को चेहरे पर लगाकार आधा घंटे तक रखें। नियमित रूप से यह उपाय करेंगे तो चेहरा साफ सुन्दर हो जाएगा। इसके अलावा कील मुंहासे झांइयां और सांवलापन भी समाप्त हो जाएगा।
बालों की समस्या का उपाय
अगर आपके बाल छोटे हैं और सफेद होने लगे हैं तो आप संतरे के ताजे फूल को पीसकर उसका रस सिर में लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से बालों की चमक बढ़ती है बाल जल्दी बढ़ते हैं और कालापन भी बढ़ता है।
शरीर को फिट रखें
अगर आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमने लगी है तो आप संतरे के मौसम में नियमित रूप से संतरे का सेवन करते रहें। इससे मोटापा कम होता है और बिना उपवास रखे ही अपना वजन आसानी से कम कर पाएंगे।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon