नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप सब जानते हैं कि प्याज के बिना सब्जी में कुछ लोगों को स्वाद ही नहीं आता है। प्याज हर तरह की सब्जी में इस्तेमाल की जाती है। इसके अलावा प्याज के शरीर में कई तरह के फायदे होते हैं। आज हम आपको प्याज से होने वाले उन फायदों को बताएंगे जिनके बारे में हर आदमी नहीं जानता है।
कान के रोग में उपाय
अगर आपका कान बहता है या फिर उसमें दर्द और सूजन होती है तो आप प्याज और अलसी के रस को पकाकर दो बूंद कान में डालें। इससे बहुत ही आराम मिलता है। रसोई में काम करते वक्त या किसी की गलती से जल जाए तो उस स्थान पर तुरंत प्याज को कूटकर लगा दें। राहत मिलेगी।
विषैले कीड़े का उपाय
अगर आपको कोई भी विषैला कीड़ा जैसे बिच्छू या कानखजूरा काट ले तो प्याज को कूटकर उसका लेप प्रभावित स्थान पर लगाना चाहिए। बिल्ली या कुत्ते के काटने पर रोगी को डाक्टर के पास जाने तक प्याज और पोदीने के रस को तांबे के बर्तन में डालकर उस जगह पर लगाते रहें इससे विष का प्रभाव कम हो जाएगा।
पथरी का इलाज
मुत्राश्य की पथरी को दूर करने के लिए प्याज के रस में चीनी डालकर शर्बत बना लें। इस शर्बत को पथरी के रोगी को रोजाना पिलाएं। इससे पथरी कट कट कर बाहर निकल आती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पथरी के रोगी को टमाटर मूंग और चावल नहीं खाने दें और भोजन के साथ एक खीरा जरूर खाने की आदत डालें। पथरी के रोगी को पानी जरूर पीना चाहिए।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढऩे के लिए और हमसे जुडऩे के लिए मुझे फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon