.

इस तरह बनाओ अरबी की सब्जी हर कोई कहेगा थोड़ी और मिलेगी

नमस्कार मैं हूं योगी योगेंद्र जैसा कि आप सब जानते हैं की अरबी की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है | लेकिन आज मैं जो अरबी की सब्जी बनाने का तरीका आपको बताऊंगा इस तरीके से बनी हुई अरबी की सब्जी हर कोई व्यक्ति खाना पसंद करेगा और यह कहेगा कि क्या थोड़ी और मिल जाएगी क्योंकि इस तरीके से अरबी की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है तो आइए शुरू करते हैं |

आवश्यक सामग्री
300 ग्राम अरबी 2 बड़े चम्मच तेल 200 ग्राम दही आधा चम्मच अजवाइन एक नग बारीक कटा हुआ प्याज टमाटर हरी मिर्च अदरक का पेस्ट आधा चम्मच धनिया पाउडर आधा चम्मच हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर बारीक कटा हुआ हरा धनिया एक चम्मच कसूरी मेथी 2 नग लौंग रोनक काली मिर्च 5 नग कालीमिर्च आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा एक छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर नमक स्वादानुसार |

शुरुआत कैसे करें
सबसे पहले अरबी को कुकर में दो सीटी आने तक उबाल लें उसके बाद अरबी को ठंडी होने के बाद छील लें |दही में थोड़ा सा पानी मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें | इसके बाद पैन को गर्म करें और उसमें तेल डालें तेल जब अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें लौंग काली मिर्च और अजवायन डाल दें इसके बाद दालचीनी का टुकड़ा भी डाल दें जब अजवायन थोड़ी भुन जाए तो इसमें टमाटर हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दें | अब इसमें धनिया पाउडर हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी मिर्च पाउडर भी डाल दें और मसाले को तेल अलग हो जाने तक भूनें |

बनाने की विधि
अब इसमें दही डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए भूने अगर आप दही को चलाएंगे नहीं तो दही फट जाएगा इसलिए लगातार चलाते हुए भूनें | जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए तब इसमें उबली हुई अरबी को छोटे टुकड़ों में काट कर डाल दें और एक कप पानी डाल दें और नमक डालकर गैस को धीमी करके 3 से 4 मिनट तक पैन को ढककर भूनें |अब इसमें ढक्कन खोलकर कर कसूरी मेथी डाल दें |

कैसे परोसे
अरबी की सब्जी बन कर तैयार है इसे एक कटोरी में निकाल कर ऊपर से बारिश हरा धनिया कटा हुआ डालकर चपाती या नॉन के साथ सर्व करें | अगर आपको हमारी रेसिपी अच्छी लगी हो तो कमेंट में लिखें और लाइक और शेयर जरूर करें | इसी तरह की अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद |


EmoticonEmoticon