आज के युग में प्रत्येक लड़के की यह चाहत होती है कि उसकी भी गर्लफ्रेंड हो। पर लड़कों की यह मनो इच्छा अक्सर पूरी नहीं हो पाती। गर्लफ्रेंड के साथ घूमना खाना पीना भला किस लड़के को अच्छा नहीं लगता। परन्तु लाख कोशिशों के बावजूद जब किसी लड़के की कोई गर्लफ्रेंड नहीं बनती तो उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। अगर आप के साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो घबराइये मत। आज हम आपको बताएंगे कि आप क्या करें जिससे आप से दोस्ती करने के लिये लड़कियां तरसें।
कोमल होता है लड़कियों का दिल
जैसा कि आप जानते हैं कि लड़कियों का दिल फूल की तरह कोमल और नाजुक होता है। इसलिये आपको लड़कियों से बात करते समय बहुत ही नरमी और शालीनता से बात करना चाहिये। अगर कभी आपको कोई लड़की आपकी गलती ना होने के बावजूद भी कुछ भला-बुरा सुना दे तो हमेशा याद रखें कि आप भी उस पर चिल्लाना शुरू ना करें। बल्कि आराम से और शालीनता से अपनी बात उसे समझायें और अपनी बेगुनाही के बारे में बतायें। ऐसा करने से उस लड़की और उसके साथ जो भी लड़की आपको देख रहीं हैं वो आपकी कायल हो जायेंगी। फिर आप यकीन मानिये वो लड़की खुद आपसे माफी मांगेगी और आपसे दोस्ती करना चाहेगी।
सादगी चाहती है लड़कियां
लड़की चाहे कितनी भी मॉर्डन हो वह सदैव सादगी ही सच्चा सोना है पर यकीन करती है। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि लड़के को स्टाइलिश नहीं होना चाहिये। बल्कि इसका मतलब यह है कि लड़का चाहे कितना भी स्टाइलिश हो परन्तु उसका मन सदैव सादगी से भरपूर होना चाहिये। उसके मन में कोई छल-कपट, कोई धोखाधडी या किसी बात का गुरूर नहीं होना चाहिये।
ऐसे लड़कों से दोस्ती पसंद करती हैं लड़कियां
लड़की हमेशा ऐसे लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं जो उसको हमेशा कुछ स्पेशल महसूस करायें। इसके लिए अगर आप किसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने की चाहत रखते तो अभी से उसको चॉकलेट गुलाब या फिर उसकी कुछ फेवरेट वस्तु उसे गिफ्ट करें। इसके अलावा आप अगर किसी भी लड़की को गर्लफ्रेंड बनाने की चाहत लिये हैं ओर उससे अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो एक बात हमेशा ध्यान में रखिये कभी भी अपने प्यार का इजहार करने के लिये किसी ओर के द्वारा अपना संदेश मत पहुंचाइये। ऐसा करने से बात बिगड़ सकती है। बल्कि आप खुद लड़की को बहुत ही रोमांटिक तरीके से उसका हाथ अपने हाथ में लेकर प्रपोज किजिये। इससे लड़की को बहुत ही स्पेशल महसूस होगा और वो आपको मना नहीं कर पायेगी।
क्वालिटी टाइम बिताएं
आप जानते हैं कि किसी भी लड़के के पास सबसे कीमती चीज क्या है। जिसको पाना हर लड़की की ख्वाहिश होती है वो होता है समय। अगर आप को कोई लड़की पसन्द है और आप उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो आप सबसे पहले उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताना शुरू करें। मस्ती-मजाक उसकी पसंदीदा जगह पर घुमाना, और साथ खाने-पीने से लड़की आपकी और आकर्षित होने लगेगी। और एक दिन माहौल देखकर अपने दिल की बात उससे कहें |

EmoticonEmoticon