.

आसानी से मिलने वाले इस पेड़ में छिपे है सुन्दरता के रामबाण उपाय

नीम भारत में पाये जाने वाला एक ऐसा पेड़ है जिसमें गुणों के बारे में अगर बात की जाये तो हजारों पुस्तकें लिखी जा सकती हैं। परन्तु आज भारतवासी इसके गुणों को भूलता जा रहा है। नीम में जीवाणुरोधी एंटीवायरल एनालजेसिक ज्वरनाशक एंटीसेप्टिक मधुमेह विरोधी फंगसरोधी रक्त को शुद्ध करने वाले और शुक्राणुनाषक गुण होते हैं। इसमें जड़ी बूटी के विभिन्न भागों में 140 से अधिक यौगिक मौजूद हैं।



हर समस्या का समाधान
नीम आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी और होम्योपैथिक दवाओं में इस्तेमाल की जाने वाली एक प्रसिद्ध जड़ी बूटी है। नीम के पेड़ का हर हिस्सा-जड़े छाल पत्ते फल टहनियाँ बीज की गुठलियाँ और बीज का तेल सब कुछ औषधियों के रूप में प्रयोग किया जाता है। वैसे तो नीम के अनेक फायदे हैं पर हम आपको बताते हैं किस प्रकार आप नीम से अपने रक्त को शुद्ध कर सकते हैं। और अपनी त्वचा से जुडी़ हर समस्या का समाधान पा सकते हैं।

बढ़ती उम्र का प्रभाव रोकता है
आपकी त्वचा को मुंहासे चकते सोरायसिस और एक्जिमा जैसी समस्याओं के इलाज के लिए नीम एक बेहतरीन औषधी है। नीम में उच्च स्तर के एंटिऑक्सीडेंट होते हैं जो वातावरण के द्वारा त्वचा को पहुंचाये जा रहे नुकसान से रक्षा करते हैं और त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को रोकते हैं।
त्वचा की किसी भी तरह की समस्या के लिए, नीम की कुछ ताजा पत्तियों को एक पेस्ट के रूप में पीसें। प्रभावित त्वचा पर इसे लगाएं। इस पेस्ट को अपने आप सूखने दें। इसके बाद पानी से धों लें।

बनाए रखता है त्वचा की रंगत
त्वचा की कोषिकाओं को फिर से जीवंत करने और त्वचा का लचीलापन लाने के लिए आप त्वचा की मालिश भी कर सकते हैं। एक तिहाई कप जैतून का तेल या नारीयल का तेल और नीम का तेल लेकर मालिश करें। यह त्वचा कि रंगत भी बनाये रखता हैं। दो तीन नीम की पत्तियां शहद के साथ खाली पेट खाने पर शरीर और त्वचा में परिवर्तन महसूस करने लगेगें।

इसकी सही खुराक
वैकल्पिक रूप से दिन में एक या दो नीम के कैप्सूल भी भोजन के बाद ले सकते हैं। इसकी सही खुराक क्या हो इसके लिए चिकित्सकीय परामर्श लेना सही रहता है। त्वचा की बीमारी से बचाता है कुछ नीम की पत्तियों को पानी में उबालें जब तक कि पत्तियों का रंग उतरकर पानी को हरा ना कर दें। उसके बाद उस पानी को ठंडा होने दें। फिर उस पानी से स्नान करें। यह उपाय आपको किसी भी तरह कि त्वचा की बीमारी से बचाता है।


EmoticonEmoticon