दोस्तों ग्रीन टी या हरी चाय दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से खपत होने वाले पेय पदार्थों में से एक है। यह स्वाद और ताजगी से भरपूर होने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण एंटीवायरल एंटीऑक्सीडेंट और अनेक फायदों से भरपूर है। तो आइये जानते हैं ग्रीन टी से हमें क्या क्या लाभ हैं।
ग्रीन टी बनाने कि विधि
पहले पानी उबाल लें। फिर एक कप में ग्रीन टी कि पती या टी बैग डाल दें। एक कप के लिये एक चम्मच पत्ती या एक टी बैग डालें। फिर सीधे उबला हुआ पानी इस कप में डालें। एक बार चाय को हिला लें। डेढ़ से दो मिनट तक चाय के कप को ढक दें। दो मिनट से ज्यादा रखने पर चाय कड़वी हो सकती है। इसके बाद चाय को छान लें या टी बैग को निकाल दें।
ग्रीन टी से होने वाने फायदे
ग्रीन टी में उपलब्ध एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में होने वाले उम्र संबधी बदलावों को रोकने मे कारगर होते है। यही कारण है कि कई सौंदर्य उत्पादों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यह त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है।
कब पिएं ग्रीन टी
ग्रीन टी पीने का सही समय नाश्ते और दोपहर के भोजन के करीब एक घंटा बाद होता है। या फिर आप इसे व्यायाम के आधे घंटे पहले भी पी सकते हैं। इसे पीने से शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है। सुबह उठते ही ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। इसके अलावा नाश्ते से तुरंत पहले या देर रात को ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि इसमें कैफीन की काफी मात्रा होती है, जिसके कारण असमय ग्रीन टी पीने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य जानकारी पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon