नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि आज के जमाने में तेल अधिक खाने से फास्टफूड का अधिक सेवन करने से और आराम का जीवन जीने से आदमी के शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है। इससे आदमी अच्छा नहीं दिखता। आज मैं आपको ऐसे पानी के बारे में बताऊंगा जिसे पीने से चर्बी गल जाएगी।
कैसे पिएं जौ का पानी
इसके लिए दो लीटर पानी में दो बड़े चम्मच जौ डालकर उबालें और उबलते वक्त ढक्कन को अच्छी तरह लगा दें। इस तरह से यह अच्छी तरह से पक जाते हैं। पकने के बाद इसका रंग हल्का गुलाबी हो जाता है। यह पानी पीने के लिए तैयार है। इसे छानकर नियमित रूप से पिएं। अगर इसका फायदा आप जल्दी उठाना चाहते हैं तो इसमें नींबू नमक और शहद भी डाल दें। छिलके वाले जौ में अधिक फाइबर होता है। इससे ये चर्बी को शीघ्र गला देता है।
जौ के पानी के अन्य लाभ
अगर आप इस तरह से जौ के पानी को नियमित रूप से पिएंगे तो मोटापा कम होने के साथ साथ आपके शरीर में पानी की कमी भी कभी नहीं होगी। इसके अलावा यह मूत्राश्य के किसी भी संक्रमण को होने से रोकता है। पेट के लिए ये इतना अच्छा होता है कि इससे कब्ज भी दूर हो जाती है और शरीर से विषैले और अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकाल देता है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon