नमस्कार मैं हूं योगी योगेंद्र जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कालीमिर्च को हम मसालों के रूप में इस्तेमाल करते हैं | कुछ ऐसी सब्जियां होती है जिनमें अगर काली मिर्च ना डाली जाए तो जायका अच्छा नहीं आता है | लेकिन काली मिर्च हमारे शरीर के कई रोगों को दूर कर देती है और कई रोग होने ही नहीं देती | आज मैं आपको बताऊंगा कि काली मिर्च हमारे शरीर के लिए किस तरह फायदेमंद है |
बाल झड़ना रुक जाएंगे
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं और आप इस समस्या से बहुत ज्यादा परेशान है तो आप काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आपको काली मिर्च प्याज नमक सबको पीसकर बस बालों की जड़ में लगाना होगा | लेकिन ध्यान रहे अगर आपके बाल सिर में दाद या फिर खुजली की वजह से झड़ रहे हो तभी यह उपाय काम करेगा |
कील मुंहासे को खत्म करें काली मिर्च से
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं तो आप बहुत ही परेशान हो जाते हैं क्योंकि आपका चेहरा देखने में बहुत ही बुरा दिखाई देने लगता है तो आप इसका इलाज काली मिर्च के द्वारा कर सकते हैं | इसके लिए आपको बीस काली मिर्च गुलाबजल में पीसकर रात को चेहरे पर नियमित रूप से लगानी पड़ेगी और सुबह इसको गर्म पानी से धोना होगा | इससे कील मुहासे झुर्रियां साफ हो जाएगी और चेहरा बिल्कुल साफ दिखाई देने लगेगा |
आपको कभी नहीं होगा बुखार
अगर आप पूरे साल भर बुखार से बचना चाहते हैं तो आप अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में नीम के 8 से 10 ताजा कोमल पत्ते सात आठ काली मिर्च और चुटकी भर सेंधा नमक पानी डालकर पीस ले और इसमें 50 ग्राम पानी डालकर मिला दे | सुबह खाली पेट इसका सेवन करें और ध्यान रहे इसके बाद 2 घंटे तक कुछ भी ना खाए पिए | इस तरह इसका सेवन करने से पूरे साल भर आपको बुखार नहीं आएगा | अगर आप पूरी जिंदगी बुखार से बचना चाहते हैं तो हर साल इसका सेवन इसी तरह करें |
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर कीजिएगा | इसी तरह के अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद |

EmoticonEmoticon