नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि अजवाइन को मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अजवाइन हमारे शरीर के कई रोगों को समाप्त करने की क्षमता रखती है। आज मैं आपको बताऊंगा कि अजवाइन से हमारे शरीर में कितने फायदे होते हैं।
पेट की हर बीमारी का उपाय
अगर आप पेट की गैस आफरा पेट दर्द कब्ज जैसी पेट संबंधित कैसी भी बीमारी से परेशान हैं तो आप अजवाइन को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। फिर उसे नींबू के रस में डुबो दें। कांच की बरनी में इतना रस भरे जिसमें अजवाइन आसानी से डूब जाए। जब ये रस सूख जाए तो इसमें नींबू का रस भर दें और इस बरनी पर पतला सा कपड़ा बांधकर रख दें। इसमें किसी भी प्रकार का कोई मच्छर या कीड़ा अंदर नहीं जा सकेगा। इसी तरह सात बार नींबू का रस अजवाइन में में डालें और सातवीें बार अजवाइन के रस में थोडा काला नमक भी रस के साथ ही डालकर सुखाएं। सूख जाने के बाद इसे उठाकर ठीक तरह से बरनी पर रख लें। और इसका भोजन के बाद नियमित रूप से आधा आधा चम्मच मात्रा में सेवन करें। पेट से संबंधित सभी रोग समाप्त हो जााएंगे।
दांतों को बनाएं सुंदर और चमकदार
अगर आप दांतों के पीलेपन से परेशान हैं और कई तरह के मंजन का इस्तेमाल कर चुके हैं तो आप अजवाइन का इस्तेमाल कर के देखें। इसके लिए आप अजवाइन को किसी बर्तन में जलाकर पीस लें और छान लें। इसमें अपने स्वाद के अनुसार सेंधा नमक और एक कण पिपरमेंट मिलाकर मंजन बनाएं। नियमित रूप से दांतों में इस मंजन को करने से दांत सुंदर और मजबूत व चमकदार हो जाते हैं।
दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon