.

रसोई में नींबू के ये प्रयोग कभी नहीं सुने होंगे आपने

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि नींबू का उपयोग भोजन में कई तरह से किया जाता है। यह सब्जियों में स्वाद को बढ़ा देता है। लेकिन आज मैं आपको नींबू से होने वाले ऐसे प्रयोगों के बारे में बताऊंगा जिनसे आपके खाने का स्वाद कितना बढ़ जाएगा कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।
.


चावल में करें उपयोग
अगर आप चावल बनाने के लिए चावल को उबाल रहे हैं तो आप उबालने वाले पानी में एक नींबू का रस मिला दें और एक तेज पत्ता मिला दें। एक चम्मच सरसों का तेल मिला दें। चावल लंबे सफेद और खिले खिले बनेंगे।

पकौड़ी को स्वादिष्ट बनाता है
अगर रसोई में बेसन या दाल की पकौड़ी बना रहे हैं तो उसके घोल में थोड़ा सा नींबू का रस मिला दें। पकौड़ी का स्वाद बढ़ जाएगा और पकौड़ी बिल्कुल मुलायम बनेगी।

आलू में किस तरह प्रयोग करें
अगर आप आलू से कोई भी व्यंजन बना रहे हैं और इसके लिए आलू को उबाल रहे हैं तो इसके पानी में उबालते समय थोड़ी सी चीनी और नींबू का रस डाल दें। आलू इतने अच्छे हो जाएंगे कि आप सोच भी नहीं सकते।

उजली हुई गोभी
गोभी को उबालते समय अगर नींबू को काटकर गोभी में डाल दिया जाए तो गोभी साफ सुथरी और नरम हो जाती है। जो खाने में स्वादिष्ट लगती है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon