नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि गेहूं के बाद चावल ही सबसे अधिक खाया जाने वाला अन्न है। भारत के कई राज्यों में तो चावल को मुख्य भोजन में भी शामिल किया जाता है। चावल शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। खाने में हल्का और जल्दी पचने वाला अन्न है। इसके कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जो कई तरह के रोगों को समाप्त कर देते हैं। आज मैं आपको उन्हीं के बारे में बताऊंगा।
चावल के पानी के फायदे
कुछ लोग चावल को उबालने के बाद उसके पानी को फेंक देते हैं लेकिन चावल को हमेशा मांड के साथ ही खाना चाहिए। अगर आप उसे फेंक देंगे तो चावल के प्रोटीन खनिज और विटामिन बाहर निकल जाएंगे और चावल आपके लिए गुणकारी नहीं रहेगा। जिन लोगों को पेट कमजोर हो और पाचन शक्तिबहुत कम हो उन्हें चावल में दूध मिलाकर बीस मिनट तक ढक कर रख दें। फिर खिलाने से बहुत आराम मिलेगा।
दस्त का उपाय
अगर आपका पेट साफ न हो तो चावल में दूध व चीनी मिलाकर सेवन करें। इससे पेट साफ हो जाता है और अगर आपका पेट इतना ज्यादा साफ हो जाए कि दस्त लग जाएं तो आप इसका उल्टा करें। यानि कि चावल को दही के साथ सेवन करें। दस्त बंद हो जाएंगे।
आधासीसी सिर दर्द का उपाय
कुछ लोगों को आधा सीसी का सरदर्द होता है। इसके लिए अगर कोई गोली ली जाए तो भी ठीक नहीं होता है। इसका उपाय करने के लिए आप सूरज निकलने से पहले चावल की खीर बीस ग्राम शहद में मिलाकर खाएं और थोड़ी देर के लिए सो जाएं। दस दिन में ही आधासीसी सिर दर्द सही हो जाएगा।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। कुछ ही समय बाद इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।

EmoticonEmoticon