.

त्वचा में निखार पाने के लिए घर पर बनाएं हल्दी और मावे के लड्डू

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र। जैसा कि आप जानते हैं कि हल्दी सब्जियों में रंग अच्छा दिखने के लिए डाली जाती है। हल्दी से कई तरह के रोग भी सही हो जाते हैं और यह एक दर्द निवारक औषधी भी है। अगर आप त्वचा में निखार पाना चाहते हैं तो आप हल्दी का प्रयोग मावे के साथ लड्डू बनाकर सेवन करें। आज हम आपको बताएंगे कि लड्डू कैसे बनाएं।


सामग्री
मावे के लड्डू बनाने के लिए दो किलो मावा पांच सौ ग्राम घी दो सौ ग्राम हल्दी और तीन किलो बूरा लें।

लड्डू बनाने की विधि
इसके लिए कढ़ाई में घी डालकर मावे को मध्यम आंच में भून लें। जब मावा गुलाबी रंग का दिखने लगे। इससे पहले आप हल्दी को थोड़े से दूध में डालकर हल्का सा भून लें। अब इस हल्दी को तैयार किए हुए मावे में मिलाकर ऊपर से बादाम डालकर बूरा मिला दें और हाथों की सहायता से लड्डू बनाएं। एक दिन में दो लड्डू खाने से त्वचा में निखार आता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon