नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र। जैसा कि आप जानते हैं कि प्रदूषण अधिक होने के कारण और खान पान दूषित होने की वजह से महिला और पुरुषों में सिर पर बालों की अनेक समस्याएं उत्पन्न होने लगी हैं। कभी बाल समय से पहले ही सफेद हो जाते हैं तो कभी बाल छोटे होने लगते हैं। लड़कियों को बाल छोटे होने की समस्या जब उत्पन्न होती है तो वे काफी परेशान होने लगती है। क्योंक लडक़ी के सिर पर लंबे बाल अच्छे लगते हैं और यह उसकी खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं। आज हम आपको बाल लंबे और घने बनाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे।
अमरबेल का उपयोग
दोस्तों आपके घरों में अमर बेल जरूर लगी होगी क्योंकि लोग अमरबेल को सजावट के रूप में लगाते हैं लेकिन अमरबेल से हमारे शरीर में कई तरह के फायदे होते हैं आज हम सिर्फ बालों से संबंधित नुस्खे के बारे में बात कर रहे हैं। इसके लिए आपकेा पांच सौ ग्राम अमरबेल पांच लीटर पानी में उबालनी है और जब तक उबालनी है जब तक इसका पानी आधा न हो जाए। इसके बाद इसे गैस से नीचे उतार लें और सुबह इससे बालों को धोना है। दो लोगों के लिए इतना पानी पर्याप्त रहेगा। इससे बाल काफी तेजी से बढ़ते हैं।
कलौंजी का उपयोग
दोस्तों आपने आचार में कालेरंग की जीरे के आकार की कलौंजी जरूर देखी होगी। लेकिन इसका एक उपयोग आपके बालों को भी काफी लंबाई प्रदान कर सकता है इसके लिए आप सौ ग्राम कलौंजी को दो लीटर पानी में उबालें और उबले हुए पानी से बालों को धोएं। 45 दिन ऐसा करने पर आपके बाल काफी लंबे हो जाएंगे।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

EmoticonEmoticon