नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र। जैसा कि आप जानते हैं कि आज के जमाने में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बनाने का कुछ ज्यादा ही दिखाई देने लगा है। हर युवा यही चाहता है कि उसका कोई दोस्त ऐसा हो जिसके साथ वह अपना समय बिता सके और हर तरह की बातें कर सके। मेरा मतलब यह है कि घंटों फोन पर मतलब और बेमतलब दोनों तरह की बातें कर सके। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बतांएगे कि कोई भी लडक़ी कुछ ही दिनों में आपकी दिवानी हो जाएगी।
सबसे पहले क्या करें
अगर आप चाहते हैं कि आपके पास भी अच्छी गर्लफ्रेंड हो तो सबसे पहले आपको यह निश्चित करना होगा कि आपको किस तरह की लडक़ी पसंद है। अगर आप ने एक बार यह तय कर लिया तो फिर आपको किसी भी लडक़ी को अपने करीब लाने में ज्यादा वक्त खराब नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि कोई भी कार्य हो सबसे पहले टारगेट ही चुनना पड़ता है।
बात करने की कोशिश कैसे करें
अगर आपके पडौस में कॉलेज में या ऑफिस में अभी कुछ दिनों पहले नई लडक़ी आई हो तो आप उसके सामने आने की कोशिश करें। या उससे इस तरह नजरें मिलाएं कि आपको उसका अटेंशन मिले। लेकिन आप उससे कुछ फालतू बात नहीं करें। कुछ दिनों बाद वह आपसे किसी ने किसी बहाने से जरूर कुछ न कुछ पूछेगी। वह यह भी पूछ सकती है कि आपका कल क्यों नहीं आए थे या आपकी कल तबीयत खराब थी क्या या कुछ भी। इस तरह से आपकी बात शुरू हो जाएगी।
आत्मविश्वास भी जरूरी है
आमतौर पर देखा जाता रहा है कि शर्म के कारण लडक़े किसी भी लडक़ी को जल्दी से प्रपोज नहीं कर पाते उनके दिल में कितना ही प्यार उमड़ रहा हो लेकिन वे अपने दोस्तों से सलाह लेने में उलझे रहते हैं तो उनके लिए सबसे अच्छी सलाह तो यही है कि अपने आत्मविश्वास को जगाएं और शर्म को दूर करके पूरे विश्वास के साथ बात करना शुरू करें। क्योंकि लड़कियों को ऐसे ही लडक़े पसंद आते हैं।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

EmoticonEmoticon