.

बथुआ खाने से होने वाले फायदे जानकर रोज खाना शुरू कर देंगे

नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि सर्दियों के दिनों में सब्जी मंडी में बथुआ काफी मात्रा में देखने को मिलता है। बथुए से पराठे रोटी और रायता बनाया जाता है। इसके अलावा भी बथुए के कई तरह के व्यंजन लोग बनाकर खाते हैं। लेकिन आज मैं आपको बथुए से शरीर में होने वाले फायदे बताऊंगा।


कब्ज में राहत
बथुआ हमारे पेट को बहुत ही ताकतवर बनाता है और कब्ज को समाप्त कर देता है। सर्दियों के दिनों में हमारे भोजन की मात्रा स्वाभाविक अधिक हो जाती है। ऐसे में पेट का साफ होना एक मुश्किल काम होता है। लेकिन अगर आप बथुए का साग रोजाना खाएंगे तो ये आपके पेट को साफ रखेगा और कब्ज नहीं होने देगा।
जुंए का खात्मा
अगर सिर में जुंए हो गई हैं तो इसके लिए बाजार से कोई भी अंग्रेजी दवा लाने की जरूरत नहीं है। आप बथुआ को पानी में उबाल लें और उस पानी को छालकर ठंडा कर लें। इसके बाद आप उसे सिर धोने में इस्तेमाल करें। इससे जुंए भी मर जाती हैं और सभी तरह की गंदगी भी साफ हो जाती है।
खुजली और चर्मरोग
अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी होने के कारण शरीर में खुजली की समस्या है तो आप बथुए को उबाल कर इसे निचोडकर इसका रस नियमित रूप से पिएं और इसकी सब्जी भी खाएं। बथुए को उबाल कर इसके पानी से त्वचा को धोने से यह समस्या समाप्त हो जाती है। सर्दियों में सौ ग्राम बथुए का रस और २५ ग्राम तिल का तेल मिलाकर गर्म करें तब तक गर्म करें जब तक कि केवल तेल रह जाए और पानी जल जाए। इससे मालिश करने से भी खुजली दूर होती है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा इसी तरह की ज्ञानवद्र्धक पोस्ट पढते रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद ।


EmoticonEmoticon