.

आपकी रसोई में छिपा है मोटापे को शीघ्र कम करने का सस्ता और बढिय़ा उपाय

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में मोटापा एक बहुत ही बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। इसका कारण आलस और अधिक तले भुने भोजन का सेवन करना है। या इसके अलावा और भी कई कारण हो सकते हैं  लेकिन कुछ लोग अपनी तोंद को कम करने के लिए लगातार उपवास करते हैं। जिससे मोटापा कम होने की बजाय शरीर में कमजोरी आ जाती है। इसलिए आपको मोटापा कम करने के लिए खाने में दलिया का सेवन करना चाहिए। दलिया हर किसी रसोई में आसानी से मिल जाता है। आज हम आपको दलिया खाने से मोटापा कम करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।


कैसे करें मोटापा कम
अगर आपको मोटापा कम करना है तो आपको अपने भोजन में एक वक्त दलिया का सेवन करना चाहिए। सब से पहले हमें ये जानना होगा कि दलिया मोटापे को कम कैसे करता है। दलिया हमेशा गेहूं केा मोटा दरदरा पीसकर ही बनाया जाता है जिसकी वजह से इसमें काफी मात्रा में फाइबर प्रोटीन विटामिन पाया जाता है। हालांकि बाजार में मिलने वाले ओट्स भी कुछ लोग मोटापा कम करने के लिए खाते हैं। लेकिन दलिया और ओट्स में सबसे बड़ा फर्क यह है कि ओट्स खाने के कुछ समय बाद ही आपको भूख लगने लगती है लेकिन दलिया का सेवन करने के बाद आपको कई घंटों तक भूख नहीं लगती है। तो आप नाश्ते में दलिया का सेवन कर सकते हैं आप चाहें तो इसमें सब्जियां भी डाल सकते हैं। 

कैसे काम करता है
दलिया में बहुत कम कैलोरी पाई जाती है और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पायाजाता है जिससे शरीर में कमजोरी भी नहीं आती और वजन भी नियंत्रित होता है।

फाइबर क्यों जरूरी है
फाइबर शरीर के लिए इसलिए जरूरी है क्येंाकि इससे पाचन शक्तिमजबूत होती है और ये शक्कर में भी परिवर्तित नहीं होता है। इसलिए यह वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। एक बात यह भी है कि जो भी भोजन जल्दी पचता है वह भूख भी जल्दी लगाता है लेकिन दलिया बहुत देर से पचता है इसलिए कई घंटों तक हमें भूख नहीं लगती है। इसलिए फाइबर मोटापा कम करने के लिए जरूरी है। 

प्रोटीन क्यों जरूरी है
प्रोटीन शरीर में पोषण के लिए बहुत आवश्यक है। दलिये में काफी अच्छा प्रोटीन मिलता है अब यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि दलिया से मिलने वाला प्रोटीन मांस से मिलने वाले प्रोटीन से अलग होता है। क्योंकि मांस में प्रोटीन के साथ वसा भी होती है जो दलिये में नहीं होती इसलिए यह फैटफ्री भोजन है। इसमें काफी रेशे होतेे हैं जिससे आपका पेट कम खाने से ही भर जाता है और वेट लॉस करने में मदद करता है।



दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon