.

पीछे की जेब में रखे बटवे के कारण भी आपको हो सकता है बैक पेन

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि आदमी अपने बटवे में पैसा रखता है और बटवे को पैंट की पिछली जेब में रखता है। क्या आप जानते हैं कि ऑफिस में ज्यादा काम करने वाले व्यक्ति को बैक पैन की समस्या हो जाती है। चिकित्सक कहते हैं कि अधिक देर तक कुर्सी पर बैठे रहने से भी यह रोग होता है। मगर इसका असली कारण आपका बटवा है। आज हम आपको बताएंगे यह कैसे होता है।

Third party image reference
बटवे का असर
आपका बटवा आपकी पीठ और कमर के लिए दर्दनाक साबित होता है। इसके साथ साथ इसका असर आपकी टांगों पर भी पड़ता है। क्योंकि जब हम कुर्सी पर बैठते हैं तब ये बटवा हमारी पैंट की पीछे की जेब में रखा होता है। रोजाना काफी देर तक बटुवे पर बैठने से आपकी साइटिक नर्व को सिकोड देती है। जिस वजह से आपको पीठ दर्द होने की संभावना हो जाती है।
कैसे होता है
आपका बटुआ किसी मजबूत लकड़ी लोहा या प्लास्टिक के किसी छोटे से बॉक्स की तरह कार्य करता है। यह आपके स्पाइन और आपके शरीर के अलाइंमेंट को अनियंत्रित कर देता है। जैसे आप किसी एक र्इंटनुमा चीज पर काफी देर तक नहीं बैठसकते उसी प्रकार यदि कोई पर्स को पेंट की पिछली जेब में रखकर ड्राईविंग करता है या बाइक चलाता है या कुर्सी पर लंबे समय तक बैठा रहता है तो उससे बैक पैन की समस्या हो जाती है। इसलिए हमेशा बटुआ आगे की जेब में रखनी चाहिए।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon