आलू से तो सभी लोग परिचित है और यह भी सब जानते है कि आलू को सब्जीयों का राजा कहा जाता है | इससे अनेक तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये जाते है परन्तु दोस्तों बात सिर्फ इतनी सी नहीं है आलू हमारी त्वचा को बेदाग खूबसूरती प्रदान करने में भी अत्यन्त महत्वपूर्ण तरीके से प्रयोग किया जाता है। आलू में विटामिन बी विटामिन सी मैग्नीशियम पोटेशियम फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है | जिससे वो हमारी त्वचा के दाग धब्बों को हटाने व त्वचा के लाइट स्किन सैल्स को उभारने में आपकी काफी मदद करता है। तो आइये हम आपको बताते है किस तरह आप आलू की मदद से खूबसूरत त्वचा पा सकते है |
Third party image reference
पहला उपाय
आलू का एक टुकड़ा लिजिए और इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से गोल गोल घुमाते हुए मसाज किजिए। ऐसा 2 मिनट तक किजिए और चेहरे के जिस तरफ दाग धब्बे हों वहां पर आलू का रस ज्यादा लगायें। आप चाहे तो आलू की स्लाइस की बजाय आलू का रस भी प्रयोग कर सकते है। अब इसे 10 मिनट तक रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरा धों लें 7 दिन तक ऐसा रोजाना करें फर्क आप खुद महसूस करेगें।
दूसरा उपाय
आलू के रस को कच्चे दूध के साथ बराबर मात्रा में मिक्स करें और इसे 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा लें और फिर धों लें। यह भी आपको बेदाग खूबसूरती प्रदान करता है|
तीसरा उपाय
आलू के छिलके से भी आप अपने चेहरे को दूध जैसा चमका सकते है। इसके लिए आलू के छिलके लिजिए और उसके अंदर की तरफ से उसे अपने चेहरे पर लगाइये और फिर 10 मिनट बाद धों लिजिए। यह प्रयोग भी आपके चेहरे पर से हर प्रकार के दाग धब्बे को दूर कर आपका चेहरा उजला हुआ बना देगा।
EmoticonEmoticon