.

अनार के ये फायदे जानकार चकित रह जाएंगे आप

नमस्कार मैं हूं आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा की आप जानते हैं लाल रंग के मीठे अनार खाना किसे पसंद नहीं है अगर भारत देश की बात की जाए तो अनार का पेड पूरे देश में उगाया जाता है। भारत के उत्तरी भाग में पैदा होने वाले अनार बहुत ही रसीले और अच्छी किस्म के होते हैं। अनार के पेड कई शाखाओं से युक्त करीब सात आठ मीटर ऊंचे होते हैं। अनार एक लाल कलर का गोल फल होता है इसका छिलका हटाने के बाद किसी में सफेद लाल या गुलाबी रंग के मीठे मीठे दाने निकलते हैं। लेकिन मैं आपको आज यह बताने वाला हूं कि अनार खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उससे कहीं अधिक रोगों को समाप्त करने के गुण इसमें पाए जाते हैं।


चेहरे की सुंदरता बढ़ाता है
अनार का यह उपयोग आपके चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगा सकता है। इसके लिए आप गुलाबजल में अनार के छिलकों को सुखाकर के बारीक चूर्ण को इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पतला कर के सोते समय नियमित रूप से चेहरे पर लगाकर छोड दें। सुबह उठकर इसे ताजा पानी से धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने पर चेहरे के दाग और काले रंग के धब्बे दूर हो जाएंगे और चेहरे पर नई चमक आ जाएगी। अनार के ताजा पत्ते जो हरे रंग के होते हैं उनके रस को करीब डेढ सौ एमएल लेकर एक किलो सरसों के तेल में मिला लें। चेहरे पर इस तेल की मालिश करने से चेहरे कीलें समाप्त हो जाती हैं।
उल्टी से कैसे बचाता है अनार
अगर आप को बार बार उल्टी आने की समस्या है तो आप अनारके बीज को पीस कर उसमें थोड़ी सी काली मिर्च और काला नमक मिलाकर उसका सेवन करें। इससे घबराहट होने में आराम मिलता है। आपने अक्सर देखा होगा कि जो महिलाएं गर्भवती होती हैं उन्हें उल्टी की समस्या अधिक होती है। ऐसे में उन्हें अनार का रस पीना चाहिए। अनार के रस में शहद मिलाकर चाटने से महिलाओं को उल्टी तुरंत बंद हो जाती है। सूखे अनारदाने को पानी में भिगो दें थोडी देरबाद इस पानी को पीने से भी उल्टी समाप्त हो जाती है। लू लगने के बाद बुखार जलन उल्टी और अधिक प्यास लगना इस तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अनार का ज्यूस पीने से यह सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
अगर आपका भोजन करने में मन नहीं लगता
कुछ लोगों को भोजन करने में बिल्कुल भी मन नहीं लगता है। मेरा मतलब यह है कि उन्हें भूख नहीं लगती है या फिर बहुत कम लगती है। इस समस्या को आयुर्वेद में अरुचि कहा जाता है। इससे निजात पाने के लिए अनार के दाने चबाकर उसका रस निगलना चाहिए। इसके अलावा एक चम्मच कालीमिर्च और बराबर मात्रा में सिका हुआ जीरा सेकी हुई एक चुटकी हींग और अपने स्वाद के अनुसार सेंदा नमक अस्सी ग्राम अनारदाना इन्हें मिलाकर पीस लें। ये एक स्वादिष्ठ अनारदाना का चूर्ण तैयार हो जाएगा। इसे खाने से इस समस्यसासे आप निजात पा सकते हैं। और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें अगर अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजिएगा | इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद |


EmoticonEmoticon