.

आपकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देंगे ये घरेलु नुस्खें

नमस्कार मैं हूँ आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते आज हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है और इसके लिए तरह तरह की केमिकल युक्त दवाइयां या क्रीम इस्तेमाल करता है जिनका कुछ समय बाद दुष्प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ता तो आज हम आपको सुन्दर होने कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में बताएँगे |



  • संतरो के छिलकों को सुखाकर पीस लें इसमें नारियल का तेल और थोडा सा गुलाबजल मिलाकर चेहरे पे लगाने से आपकी त्वचा बहुत ही कोमल हो जाएगी |
  • एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना बिना चेहरा धोये सुबह पीने से पेट भी साफ़ रहता है और इसके साथ ही चेहरे पर काफी निखर आता है |
  • अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो उससे छुटकारा पाने के लिए एक बड़ा चम्मच बेसन में एक छोटा चम्मच गुलाबजल और एक चुटकी हल्दी में आधा नींबू मिलाकर एक लेप तैयार करे इस लेप को करीब 20 मिनट के चेहरे पे लगाकर छोड़ दें और उसके बाद सादा पानी धो लें कमाल का निखार आपको दिखाई देगा |
  • 10 लीटर पानी में दो बड़े चम्मच गुलाबजल मिलाकर रोज नहाने से आपकी त्वचा और भी स्वस्थ और जंवा नजर आने लगेगी |
  • अगर आप चाहते है कि आपकी आँखे और भी ज्यादा स्वस्थ और सुंदर बन जाएँ तो इसके लिए आप सोने से पहले अपनी आँखों में एक एक बूद गुलाबजल अवश्य डालें |
  • संतरे में काफी और नींबू में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है इसलिए आप इन दोनों के छिलकों को बर्रेक पीसकर उसमे थोडा सा दूध मिलाकर चेहरे पर लेप करे और कुछ समय बाद पानी से धो लें आपका मुखड़ा कांतिमय हो जायेगा |
  • अगर आपकी गर्दन में कालापन नजर आता है तो आप नहाने से पहले गर्दन पर कटा हुआ नींबू जरुर रगड़ें इससे ये कालापन जल्द ही दूर होने लगेगा |
  • अगर आप अपने होठों को सुंदर बनाना चाहतें है तो चाय के पानी में चुकंदर का रस मिलाकर अपने होठों पर रुई से आराम से लगायें इससे आपके लब गुलाबी तो हो ही जायेंगे और फटेंगे भी नहीं |
  • नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर अपने सर में लगायें और एक घंटे के बाद धो लें इससे सर में अगर खुश्की हो रही होगी तो कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी |
  • अगर आप आँखों के नीचे बे काले घेरों से परेशां है तो तो मिल्क पावडर में नींबू का रस मिलाकर आँखों के चारों और हल्के हाथ से मालिश करे आपके ये काले घेरे कुछ ही दिनों में समाप्त हो जायेंगे |                                                                                                                                                                           इन सभी घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करने से शरीर में कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो लाइक जरुर कीजियेगा इस तरह की अधिक पोस्ट पढने के लिए मुझे फॉलो कीजियेगा धन्यवाद |


EmoticonEmoticon