नमस्कार मैं हूँ आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा की आप सभी जानते है कि ज्यादातर लोग दातों के पीलेपन से परेशान है अगर हमारे दांत सफ़ेद ना हो तो मुस्कुराते समय भी खराब लगते है तो आज कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में आपसे बात करेंगे जिससे आप के दांत भी दूध की तरह चमकने लगेंगे |
1. दांतों के पीलेपन को दूर करने का सबसे बेहतर और आसान तरीका बेकिंग सोडे के इस्तेमाल करने से है आप रोज जब भी ब्रश करे तो अपने टूथपेस्ट में थोडा सा बेकिंग डालकर फिर करें इससे ये आपके प्लाक को समाप्त कर दांतों को सफ़ेद कर देगा इसके अलावा आप एक कप पानी में बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पर ऑकसाइड मिलाकर ब्रश करने के बाद माउथवाश की तरह उपयोग करें |
2. दांतों को सफ़ेद करने के लिए आप नींबू का उपयोग करे इसके प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण पीलेपन को दूर करने में असरदार है इसके लिए आप अपने दांतों पर नींबू के छिलकों को रगड़े और पानी में इनका रस मिलाकर गरारे करें इसके साथ ही आप नींबू के रस में नमक मिलाकर दांतों की ऊँगली मसाज करे दो सप्ताह बाद ही आपके दांत चमकने लग जायेंगे |
3. संतरे के छिलकें भी बहुत ही लाभदायक है इनसे रोज दांतों की अच्छी तरह से हलके हाथ से रगड़ कर सफाई करें रोज रात को सोने से पहले संतरे के छिलकें दांतों पर रगड़ें इनमे विटामिन सी के साथ कैल्शियम और माइक्रो ओर्गेनिज्म होता है जो दांतों को मज़बूत और चमकदार बनाए रखने में गुणकारी है |
4. पुराने समय से ही नमक दांतों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा रहा है यह उनके खोये हुए मिनरल्स को लौटाता है जिससे इनका रंग सफ़ेद बना रहता है इसका उपयोग करने के लिए टूथपेस्ट में मिलाकर किया जाता है इसके अलावा आप नामक को चारकोल में मिलाकर भी दांतों की सफाई कर सकते है इससे दांत सफ़ेद होते हैं अगर आप नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर दंतमंजन बनाकर उसका इस्तेमाल करेंगे तो आपके दांत दूध की तरह सफ़ेद होकर चमकने लगेंगे |
अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक किजियेगा और हमसे जुड़े रहकर इस तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए फॉलो करें आपका बहुत बहुत धन्यवाद्

EmoticonEmoticon